फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Road Accident, Truck of death, Challan has been done four times for overloading, still not improved

मौत का ट्रक: चार बार ओवरलोडिंग में हो चुका चालान, फिर भी नहीं सुधरे…अब आठ की छीन ली जिंदगी, चालक ने कही ये बात

Thu, 13 Jun 2024 01:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Jun 2024 01:37 PM IST
सार

Hardoi News: ट्रक चालक अवधेश कुमार ने कानपुर से हरदोई ट्रक में बालू लादकर जाने की बात कही, लेकिन इस बात पर सहसा किसी को विश्वास नहीं हो रहा। आमतौर पर बालू हरदोई जनपद में कानपुर से आती ही नहीं है।

विज्ञापन
Hardoi Road Accident, Truck of death, Challan has been done four times for overloading, still not improved
hardoi road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के मल्लावां कस्बे में मंगलवार आधीरात के बाद बालू लदा जो ट्रक सड़क किनारे सो रहे लोगों की मौत की वजह बना वह लंबे समय से बालू और मौरंग ढोने का काम कर रहा है। फौरी तौर पर पुलिस ने ट्रक के चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि ओवरलोड ट्रक आखिर सड़क पर धड़ल्ले से कैसे दौड़ता चला आया।  यह हाल तब है, जब मौत के इस ट्रक का चालान पिछले दो साल में 10 बार हो चुका है।

विज्ञापन

इनमें से चार बार इसका चालान ओवरलोडिंग के कारण हुआ है। दुर्घटना करने वाले ट्रक के पंजीकरण संख्या के आधार पर पता चला है कि यह ट्रक हरदोई के महोलिया शिवपार निवासी अशोक कुमार पांडेय पुत्र राम सागर पांडेय के नाम है। इस ट्रक को बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ गांव निवासी अवधेश चला रहे थे और उसके साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के अनंगबेहटा निवासी रोहित हेल्पर के तौर पर थे।

विज्ञापन

ट्रक का ओवरलोडिंग में चालान भी हो चुका था
अवधेश का कहना है कि वह कानपुर से बालू ट्रक में भरकर हरदोई आ रहे थे। मल्लावां में स्पीड ब्रेकर पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जल निकासी के लिए बनी नाली में पहिया फंसने से पलट गया। वैसे हकीकत यह भी है कि ट्रक ओवरलोड था। आमतौर पर यह ट्रक ओवरलोड भी चलता था। इसके कारण चार बार इस ट्रक का ओवरलोडिंग में चालान भी हो चुका था। इसके अलावा नो पार्किंग में ट्रक खड़ा होने के कारण भी कई बार इस ट्रक का चालान हुआ।

तारीख              जुर्माने की रकम
नौ मई 2023          67,275
20 मई 2023         50,000
छह जून 2023       73,500
13 नवंबर 2021     45,000

विज्ञापन

जनपद में अलग-अलग स्थानों पर होता है अवैध खनन
ट्रक चालक अवधेश कुमार ने कानपुर से हरदोई ट्रक में बालू लादकर जाने की बात कही, लेकिन इस बात पर सहसा किसी को विश्वास नहीं हो रहा। आमतौर पर बालू हरदोई जनपद में कानपुर से आती ही नहीं है। जालौन, हमीरपुर, बांदा आदि इलाकों से लाल बालू जिसे स्थानीय भाषा में मौरंग कहते हैं, आती है। बालू का खनन अवैध ही सही जनपद में अलग-अलग स्थानों पर होता है।

सड़क किनारे बड़े पैमाने पर बालू डंप पड़ी है
हालांकि, बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर मेहंदीघाट पुल से कन्नौज की तरफ सड़क किनारे बड़े पैमाने पर बालू डंप पड़ी है। वहां से बालू आती है। अगर मान लिया जाए कि बालू लदा ट्रक कानपुर से आ रहा था, तो कानपुर से हरदोई के बीच सड़क पर अलग-अलग जगहों पर बैरियर लगे हैं।

सीमा पार करते हुए कहीं नहीं हुईं जांच
इन बैरियरों पर पुलिस की ड्यूटी रहती है, तो खनन विभाग के अधिकारी और परिवहन विभाग के अधिकारी भी लगातार दौरे पर होने का दावा करते हैं। बावजूद इसके इतने बैरियर पार कर बालू लदा ओवरलोड ट्रक आसानी से कानपुर, उन्नाव की सीमा पार करते हुए हरदोई जनपद में आ गया और मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में भी इसकी कहीं कोई जांच नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed