{"_id":"668430eb38cd15200c0cda42","slug":"hardoi-private-bus-overturned-in-ditch-trying-to-save-roadways-bus-two-dead-2024-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: रोडवेज बस बचाने के चक्कर में खंती में पलटी प्राइवेट बस, दो की मौत, चार की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: रोडवेज बस बचाने के चक्कर में खंती में पलटी प्राइवेट बस, दो की मौत, चार की हालत गंभीर
Tue, 02 Jul 2024 10:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Jul 2024 10:28 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। प्राइवेट बस खंती में पलट गई। हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कछौना कोतवाली क्षेत्र में प्राइवेट और रोडवेज बस एक दूसरे को साइड देने के दौरान अनियंत्रित हो गईं। प्राइवेट बस सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 35 यात्री घायल हो गए। इनमें से चार को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ से हरदोई के बीच में प्राइवेट और रोडवेज बसें चलती हैं। ऐसी ही एक प्राइवेट बस मंगलवार देर शाम लखनऊ से हरदोई के लिए सवारियां लेकर निकली थी। बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। उधर दूसरी तरफ लखनऊ डिपो की जनरथ बस हरदोई से लखनऊ जा रही थी । कछौना कोतवाली क्षेत्र में बघुआमऊ चौराहा के पास दोनों बसें आमने-सामने आ गईं।एक दूसरे को बचाने के प्रयास में प्राइवेट बस सड़क किनारे खंती में पलट गई। बस पलट जाने से अफरातफरी मच गई। छह लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना भेजा गया।
विज्ञापन
इनमें से कछौना कोतवाली क्षेत्र के पतसेनी निवासी श्रीकृष्णा (35) और बघौली कस्बे के निवासी शैलेंद्र (33)को मृत घोषित कर दिया गया। बघौली थाना क्षेत्र के महरी निवासी अशोक त्रिपाठी, शहर कोतवाली क्षेत्र के चांद बेहटा निवासी छोटेलाल, कछौना कस्बे के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी सुल्तान और कासिमपुर थाना क्षेत्र के हेवली निवासी सुधीर गुप्ता को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र मौके पर पहुंच गए और राहत कार्यों का जायजा लिया।