फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Police rescued the kidnapped businessman, kidnapper injured by police bullet, search for other two cont

Hardoi: पुलिस ने अपह्रत व्यापारी को छुड़ाया, अपहरणकर्ता पुलिस की गोली से घायल, अन्य दो की तलाश जारी

Fri, 22 Dec 2023 05:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Dec 2023 05:17 PM IST
सार

Hardoi News: बीते मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर जा रहे कपड़ा व्यापारी और दूध डेयरी संचालक का कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने व्यापारी रामजी मिश्रा को सकुशल खोज निकाला है।

विज्ञापन
Hardoi Police rescued the kidnapped businessman, kidnapper injured by police bullet, search for other two cont
हरदोई में व्यापारी के अपहरण का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के हरिदासपुर बारी मार्ग से कपड़ा व्यापारी के अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने व्यापारी रामजी मिश्रा को सकुशल खोज निकाला है। अपहरण करने वालों में शामिल बाराबंकी जनपद के निवासी विशाल वर्मा मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है।

विज्ञापन

मुठभेड़ पाली थाना क्षेत्र में हुई है। विशाल वर्मा शातिर अपराधी है। उसके दो और साथियों की तलाश की जा रही है। फिरौती के लिए व्यापारी का अपहरण किए जाने की बात सामने आई है। बता दें कि बीते मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर जा रहे कपड़ा व्यापारी और दूध डेयरी संचालक का कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन

अपहरण किए जाने की जानकारी से खलबली मच गई थी। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही व्यापारी के परिजनों से भी जानकारी ली थी। घटना का खुलासा करने के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित की थीं। पाली थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी रामजी मिश्रा (28) की कपड़े की दुकान शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के वासित नगर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक कार ने रामजी की बाइक में टक्कर मार दी थी
वह दूध डेयरी भी चलाते हैं। मंगलवार की शाम वह बासित नगर में स्थित दुकान बंद कर बाइक से हरिदासपुर बारी मार्ग से घर जा रहे थे। गांव से लगभग 200 मीटर पहले विनय पांडेय के खेत के पास एक कार ने रामजी की बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार तीन-चार लोगों ने रामजी को उठाकर कार में डाल लिया और परेली की तरफ भाग गए।

अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई थी
कुछ ग्रामीणों ने बाइकों से कार का पीछा भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कुछ ही देर में अपहरण की जानकारी पूरे इलाके में फैल गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि रामजी के पिता कमल किशोर मिश्र की तहरीर पर तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed