फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: Police ran on the message of Help Me

हरदोई: ‘हेल्प मी’ के संदेश पर दौड़ी पुलिस, मीडिया सेल के सीयूजी नंबर पर युवक ने लगाई थी गुहार

Sat, 11 Sep 2021 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Sep 2021 11:22 PM IST
सार

पुलिस खोजबीन में जुटी थी तभी एक मकान से युवक पुलिस के सामने आकर खड़ा हो गया। बोला, कि व्हाट्सएप पर सूचना देने वाला वही है। पूछताछ में अपना नाम पता विनय श्रीवास्तव निवासी रायबरेली रोड कैलाशपुरी असख जनपद अयोध्या बताया।

विज्ञापन
Hardoi: Police ran on the message of Help Me
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में इंटरनेट की मदद से पुलिस की मीडिया सेल ने युवक को ससुराल से सुरक्षित निकाल कर घर पहुंचा दिया। युवक ने व्हाट्सएप पर ससुरालियों पर बंधक बनाए जाने का आरोप लगा बचाने की गुहार लगाई थी। शनिवार मीडिया सेल के प्रभारी निरीक्षक राकेश उपाध्याय के सीयूजी नंबर पर मैसेज आया, जिसमें ‘हेल्प मी’ लिखा था।
विज्ञापन


व्हाट्सएप पर भेजे मैसेज में पीड़ित ने कहा कि उसकी ससुराल बावन में है। थाना क्षेत्र का नाम नहीं पता है। ससुरालीजन जान से मार देंगे। कॉल नहीं कर सकता हूं और केवल मैसेज से ही बात कर सकता हूं। मीडिया सेल ने व्यक्ति से लाइव लोकेशन मंगवा ली।
विज्ञापन


उसकी लोकेशन पता कर लोनार कोतवाल रंधा सिंह को प्रकरण की जानकारी दी । कुछ ही देर में पुलिस बावन पहुंच गई। मीडिया सेल ने ट्रू कॉलर पर मोबाइल नंबर खोजा और संदेश भेजने वाले का नाम और फोटो मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस खोजबीन में जुटी थी तभी एक मकान से युवक पुलिस के सामने आकर खड़ा हो गया। बोला, कि व्हाट्सएप पर सूचना देने वाला वही है। पूछताछ में अपना नाम पता विनय श्रीवास्तव निवासी रायबरेली रोड कैलाशपुरी असख जनपद अयोध्या बताया।


उसने बताया कि कस्बे में ही उसकी ससुराल है। मीडिया सेल के प्रभारी निरीक्षक राकेश उपाध्याय ने बताया कि अभिलेखीय कार्यवाही के बाद युवक को उसके घर भेज दिया गया है। उसका मेडिकल भी कराया गया है। युवक ने ससुरालीजनों के विरुद्ध तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed