फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hardoi murder SP made people write sentences in English on writing it wrong he accepted the murder

UP: एसपी ने अंग्रेजी में लिखवाए वाक्य, गलत लिखने पर स्वीकारी हत्या की बात, बोला- अवैध संबंध में ले ली थी जान

Tue, 10 Jun 2025 10:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Jun 2025 10:04 AM IST
सार

Hardoi News: मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने बोला कि पत्नी से अवैध संबंध में जान ले ली थी।

विज्ञापन
hardoi murder SP made people write sentences in English on writing it wrong he accepted the murder
हत्यारोपी रामेंद्र और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। अभी पुलिस को इस मामले में कुछ और लोगों की भी तलाश है। घटना का खुलासा करने से पहले आरोपी ने पुलिस को खूब बरगलाया।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने उससे अंग्रेजी के कुछ शब्द लिखवाए, जिनकी फिरौती मांगने में इस्तेमाल किया गया था। हत्यारोपी ने उन शब्दों को गलत लिखा, जो फिरौती के मैसेज में गलत थे। कौन, हमें, परेशान, कल, नहीं जैसे शब्द अंग्रेजी में लिखवाने पर पोल खुलती चली गई।

विज्ञापन

सर्विलांस के सहारे आरोपी को हिरासत में लिया
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बांसी निवासी सचिन कुमार राजपूत (25) की बीते शुक्रवार की सुबह हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया था। पुलिस ने मामले की जांच की और सर्विलांस के सहारे हत्या करने वाले रामेंद्र को हिरासत में ले लिया।

एसपी ने अंग्रेजी में कुछ शब्द लिखवाए
पुलिस हिरासत में भी रामेंद्र हत्या करने की बात को झूठलाता रहा। तभी पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने उससे अंग्रेजी में कुछ शब्द लिखवाए। इन शब्दों का इस्तेमाल सचिन के परिजनों को दो लाख रुपये की फिरौती मांगने के लिए भी इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन

रामेंद्र ने भी वैसे ही गलत लिखे थे शब्द
मैसेज में जो शब्द गलत और जिस तरह लिखे थे, रामेंद्र ने भी वैसे ही लिखे थे। जब यह बात रामेंद्र के सामने रखी गई, तो वह टूट गया। इसके बाद उसने हत्या किए जाने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

फर्जी अभिलेखों से नौकरी कर रहे शिक्षकों की तरफ मोड़ना चाहता था मामला
सचिन की हत्या रामेंद्र ने पत्नी से अवैध संबंधों के चलते की थी। हत्या का रुख वह फर्जी अभिलेखों से नौकरी कर रहे शिक्षकों की तरफ मोड़ना चाहता था। फिरौती के लिए भेजे गए मैसेज में भी उसने इन बातों का उल्लेख किया था। दरअसल, रामेंद्र का करीबी रिश्तेदार ललितपुर में वर्ष 2021 में फर्जी अभिलेखों से नौकरी पाने में जेल जा चुका है।

फर्जी शिक्षकों को भी आए दिन करता रहा परेशान
रामेंद्र को कई और लोगों के बारे में भी जानकारी है, जो फर्जी अभिलेखों से शिक्षक बने हैं। इन फर्जी शिक्षकों को भी आए दिन रामेंद्र परेशान करता रहा है। एसपी नीरज कुमार जादौन प्रकरण ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी इसकी जानकारी पत्र से दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed