फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Motorcycle theft gang busted in police encounter four notorious criminals arrested one shot

Hardoi: पुलिस मुठभेड़ में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार और एक को लगी गोली, ये सामान बरामद

Sun, 07 Jun 2026 10:43 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 07 Jun 2026 10:43 AM IST
सार

Hardoi News: पचदेवरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी की बाइकें, औजार और अवैध असलहे बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Hardoi Motorcycle theft gang busted in police encounter four notorious criminals arrested one shot
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार-रविवार की रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान गैंग के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह का सरगना नूर मोहम्मद उर्फ जरनैद पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें, वाहन खोलने के उपकरण और अवैध असलहे बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चांदपुर मोड़ के पास कुछ बदमाश चोरी की बाइकों को काटने की फिराक में हैं। पचदेवरा पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की, तो बदमाशों ने टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।

विज्ञापन





एक दर्जन से अधिक बाइकें चोरी की थीं
पुलिस की आत्मरक्षात्मक फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। बाकी तीन साथियों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में नूर मोहम्मद, राजपाल, वीरसिंह चौहान और शिवनाथ शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इन शातिरों ने शाहाबाद, लोनार और आसपास के क्षेत्रों से बीते कुछ महीनों में एक दर्जन से अधिक बाइकें चोरी की थीं।

शातिरों का लंबा आपराधिक इतिहास
इनका मुख्य काम बाइकों को चोरी कर उन्हें काटकर पुर्जे बेचना था। इनके पास से जो बाइक मिली है, वह शाहाबाद क्षेत्र से 31 मई को चोरी हुई थी। गिरोह के सरगना नूर मोहम्मद और सदस्य शिवनाथ का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिन पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। इस सफल ऑपरेशन में पचदेवरा थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक राकेश यादव, विकास अवस्थी, अनिल कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed