फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: MLA asked the Chief Minister for a bus stand in Pihani

Hardoi: विधायक ने मुख्यमंत्री से मांगा पिहानी में बस अड्डा, गोपामऊ से पेंग तक सड़क के पुनर्निमाण की भी मांग

Mon, 21 Apr 2025 07:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Apr 2025 07:46 PM IST
सार

गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से मिले। उन्होंने पिहानी में बस अड्डे के साथ-साथ गोपामऊ से पेंग तक सड़क के पुनर्निमाण की मांग की।

विज्ञापन
Hardoi: MLA asked the Chief Minister for a bus stand in Pihani
लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते विधायक श्याम प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पिहानी नगर में रोडवेज बस अड्डा का निर्माण कराए जाने की मांग की है। गोपामऊ से पेंग तक सड़क का पुर्ननिर्माण कराए जाने की मांग भी विधायक ने मुख्यमंत्री से की है। इसके अलावा सात मार्गाें को इंटर लॉकिंग या आरसीसी से बनवाए जाने का मांगपत्र भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधायक श्याम प्रकाश ने दिया है।
विज्ञापन


पिहानी में रोडवेज बसअड्डा नहीं है। स्थानीय बाशिंदे लंबे समय से रोडवेज बस अड्डा का निर्माण कराए जाने की मांग क्षेत्रीय विधायक श्याम प्रकाश से कर रहे हैं। अपने क्षेत्र की समस्याओं और कार्यकर्ताओं की बात काे मुखरता से रखने के लिए अलग पहचान रखने वाले श्याम प्रकाश ने उक्त मांग सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रख दी। मुख्यमंत्री से उन्होंने कहा कि रोडवेज बस अड्डा का निर्माण आवश्यक है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि सभी कार्य जल्द कराए जाएंगे। त्वरित विकास योजना के तहत सात मार्गाें के निर्माण का प्रस्ताव भी विधायक ने मुख्यमंत्री को दिया है।
विज्ञापन


इन मार्गाें के निर्माण का दिया प्रस्ताव
- बरखेरिया में सेवक राम के मकान से ब्रम्हदेव के स्थान तक सीसीरोड
- इमामपुर से कंजड़पुरवा से आठ सौ मीटर सीसीरोड
- भोगियापुर से लोहारखेड़ा तक इंटरलॉकिंग मार्ग
- धोबिया आश्रम मार्ग से धोबिया ग्राम तक इंटरलाॅकिंग मार्ग
- एकघरा गांव में डब्ल्यू मकान से सामुदायिक शौचालय तक मार्ग
- हरदेव राज के मकान से तिलकपुरवा तक इंटरलॉकिंग मार्ग
- सरावर में रामलखन दीक्षित के मकान से सुभाष मिश्रा के मकान तक सीसीरोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed