{"_id":"675f167136ebd617ce0cd59b","slug":"hardoi-miscreants-threw-stones-on-vande-bharat-express-train-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: शरारती तत्वों ने वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर फेंका पत्थर, संडीला आरपीएफ को जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: शरारती तत्वों ने वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर फेंका पत्थर, संडीला आरपीएफ को जांच के निर्देश
Sun, 15 Dec 2024 11:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
आलमनगर स्टेशन से पहले यार्ड के पास वंदेभारत एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने पत्थर मार दिया। इससे एक कोच का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी। मामले में लखनऊ मंडल ने संडीला आरपीएफ को जांच के निर्देश दिए हैं।
देहरादून से 13 दिसंबर को चलकर लखनऊ जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस पर आलमनगर स्टेशन के यार्ड के पास रात करीब 10:20 बजे किसी ने पत्थर फेंक दिया। पत्थर सी-4 कोच की खिड़की पर लगा, जिससे उसका कांच टूट गया। यात्रियों ने इसकी सूचना ट्रेन में स्कॉर्ट कर रही आरपीएफ की टीम को दी। आरपीएफ ने इसकी जानकारी संडीला पोस्ट, मुरादाबाद मंडल व लखनऊ मंडल को दी। लखनऊ पहुंचने पर ट्रेन के कोच की जांच की गई। संडीला आरपीएफ प्रभारी हुकुम सिंह मीणा ने बताया कि मामले में लखनऊ मंडल के आलमनगर स्टेशन पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। घटना की छानबीन की जा रही है।