{"_id":"66eaee7a471aef2b8b04fdc5","slug":"hardoi-i-am-responsible-for-my-own-actions-wrote-this-and-the-young-man-committed-suicide-2024-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: अपनी करनी का जिम्मेदार मैं खुद, लिखकर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: अपनी करनी का जिम्मेदार मैं खुद, लिखकर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
Wed, 18 Sep 2024 08:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 18 Sep 2024 08:47 PM IST
सार
Hardoi News: सुसाइड नोट लिख युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
नवीन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछले एक वर्ष से अंबेडकरनगर में रह रहे कछौना निवासी युवक का शव सोमवार को अंबेडकरनगर जनपद में ही रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पास से आधार कार्ड और सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताते हुए किसी को परेशान न किए जाने की बात भी लिखी है।
कछौना कस्बे के मोहल्ला पूर्वी बाजार निवासी नवीन गुप्ता (30) पिछले एक वर्ष से अंबेडकरनगर में एक प्राइवेट बीमा कंपनी में काम कर रहे थे। बीते सोमवार को अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास उसका शव पड़ा मिला। पास मिले आधार कार्ड से पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। पास में एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें लिखा है कि अपनी करनी के लिए मैं स्वयं जिम्मेदार हूं। मेरे ससुरालवाले, मेरा कोई घर वाला, कोई बाहरी व्यक्ति मेरी मौत का जिम्मेदार नहीं है। हालांकि, भाई प्रवीण गुप्ता ने बताया कि ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। नवीन का प्रेम विवाह वर्ष 2023 में सीमा देवी के साथ हुआ था। मंगलवार को शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

Trending Videos
... तो पत्नी को इसी लिए भेज दिया था मायके
सुसाइड नोट में नवीन ने लिखा कि पत्नी से जानबूझकर लड़ाई की। इसके बाद उसके घरवालों के साथ भेज दिया। सुसाइड नोट में लिखी इस बात से लगता है कि उसने खुदकुशी करने का निर्णय ले लिया था। सुसाइड नोट पर 16 सितंबर की तारीख पड़ी हुई है।