फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Husband missing for seven years found on reel truth of second marriage revealed

Hardoi: सोशल मीडिया पर मिला सात साल से लापता पति, निकली दूसरी शादी की सच्चाई…सीओ बोले- तहरीर पर होगी कार्रवाई

Fri, 29 Aug 2025 10:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Aug 2025 10:48 PM IST
सार

Hardoi News: संडीला कोतवाली क्षेत्र में सात साल से लापता युवक का पता सोशल मीडिया से चला है। पत्नी का आरोप है कि पति ने उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली है।

विज्ञापन
Hardoi Husband missing for seven years found on reel truth of second marriage revealed
जानकारी देती पीड़िता - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के मुरारनगर की रहने वाली एक महिला के लापता पति का राज सोशल मीडिया पर उजागर हो गया। महिला का आरोप है कि उसका पति सात साल पहले घर छोड़कर चला गया था। अब दूसरी शादी कर दूसरी महिला के साथ रह रहा है।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 28 अप्रैल 2017 को आटामऊ निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी और 13 नवंबर 2017 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई, तो ससुराल पक्ष ने 22 अप्रैल 2018 को पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी।

विज्ञापन

दूसरी महिला के साथ रील बनाता दिखा
इस बीच महिला ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी कोर्ट में दायर कर रखा था। हाल ही में महिला ने सोशल मीडिया पर पति को दूसरी महिला के साथ रील बनाते देखा, तो पूरा सच सामने आ गया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने साजिश के तहत उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली। इस पर सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पहले गुमशुदगी दर्ज है। पीड़िता की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed