फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi He used to doubt his wifes character killed her with an axe daughter who came to save her also injured

UP: पत्नी के चरित्र पर करता था शक, कुल्हाड़ी मारकर की हत्या…बचाने आई बेटी भी घायल, आरोपी पति हिरासत में

Thu, 11 Sep 2025 09:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Sep 2025 09:41 AM IST
सार

Hardoi Crime News: अतरौली थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में चरित्र पर शक के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना में मां को बचाने आई बेटी भी घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Hardoi He used to doubt his wifes character killed her with an axe daughter who came to save her also injured
घायल रेशमा - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आई बेटी को भी आरोपी ने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। बेटी को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। सीकरी निवासी रामसनेही खेती करता है। परिवार में पत्नी वेदना (35) और पांच बच्चे हैं।

विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक रामसनेही पत्नी वेदना के चरित्र पर शक करता था। इसके कारण आए दिन घर में विवाद होता था। बुधवार रात भी विवाद हुआ। इस दौरान रामसनेही ने वेदना की पिटाई कर दी। इसी बीच रामसनेही ने कुल्हाड़ी से वेदना की गर्दन पर वार कर दिया। उसे रोकने आई बेटी रेशमा (13) पर भी कुल्हाड़ी चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन पहुंचाया। यहां वेदना को मृत घोषित कर दिया गया ,जबकि रेशमा को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि मृतका के चचेरे देवर रामनरेश की तहरीर पर रामसनेही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रामसनेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed