फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Ganga Expressway accident BTech student killed four injured after speeding Scorpio overturns

Hardoi: गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, बीटेक छात्र की मौत, चार घायल; खुशियां मातम में बदलीं

Sun, 10 May 2026 04:37 PM IST
Prasoon Shukla प्रसून शुक्ला
Updated Sun, 10 May 2026 04:37 PM IST
सार

Hardoi News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र में कुरारी बरुआरा गांव के पास एक स्कार्पिओ अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

विज्ञापन
Hardoi Ganga Expressway accident BTech student killed four injured after speeding Scorpio overturns
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। पचदेवरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुरारी बरुआरा के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार बीटेक के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और बहन समेत परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

परिजनों की चीख-पुकार से दहला इलाका

प्राप्त विवरण के अनुसार, जौनपुर जिले के मड़ियावां थाना क्षेत्र के कुंचनी निवासी मनोज (49), जो कि एक राजकीय ठेकेदार हैं, रविवार सुबह अपने परिवार के साथ जौनपुर के लिए रवाना हुए थे। बताया गया है कि आगामी 13 मई को उनकी चचेरी बहन की गोदभराई का कार्यक्रम था। परिवार में उत्सव का माहौल था और सभी इस मांगलिक समारोह में शामिल होने के लिए उत्साहित थे। सुबह करीब छह बजे मनोज अपनी पत्नी निर्जला (45), पुत्र अभिषेक (25), पुत्री शिल्पी उर्फ हर्षा (20) और अपने ममेरे भाई वंश (18) के साथ स्कॉर्पियो से निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

10:30 बजे हुआ हादसा, यूपीडा ने निकाला बाहर

सुबह लगभग 10:30 बजे जैसे ही उनकी कार पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुरारी बरुआरा के पास पहुंची, अचानक कार अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी अधिक थी, जिस कारण चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी एक्सप्रेस-वे के किनारे कई पलटी खाते हुए गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम सक्रिय हुई और क्रेन की मदद से कार को सीधा कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

अस्पताल में छात्र को घोषित किया मृत

हादसे में घायल मनोज, उनके बेटे अभिषेक और बेटी शिल्पी को तुरंत सवायजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल निर्जला और वंश को शाहजहांपुर के अस्पताल भेजा गया। सवायजपुर सीएचसी में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद 25 वर्षीय अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक बीटेक का छात्र था और उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। बाद में निर्जला और वंश भी प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर से सवायजपुर पहुंच गए।

पुलिस की जांच और अधिकारियों का बयान

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एमपी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कार स्वयं मनोज चला रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर सड़क खाली होने के कारण गाड़ी की गति काफी अधिक थी, जिससे वह संतुलन खो बैठे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed