फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Fire 14 huts burnt to ashes in one hour due to sudden fire loss estimated at 10 lakhs one burnt

Hardoi Fire: अचानक लगी आग से एक घंटे में 14 झोपड़ियां राख, 10 लाख के नुकसान का अनुमान, एक झुलसा…लखनऊ रेफर

Fri, 04 Apr 2025 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Apr 2025 12:17 PM IST
सार

Hardoi News: बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में 14 झोपड़ियां जलकर राख हो गई और दो बकरियां जलकर मर गईं। वहीं, एक व्यक्ति झुलस गई, जिसे लखनऊ में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Hardoi Fire 14 huts burnt to ashes in one hour due to sudden fire loss estimated at 10 lakhs one burnt
hardoi fire accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में जरसेनामऊ के मजरा भिक्खापुरवा में बृहस्पतिवार रात अचानक भीषण आग लग गई। इसमें एक घंटे में देखते ही देखते ही 14 झोपड़ियां और गृहस्थी राख हो गई। एक पक्का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। करीब दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। वहीं, दो बकरियों की जलकर मौत हो गई। आग बुझाने के प्रयास में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे लखनऊ में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

भिक्खापुरवा में रात में सभी लोग अपने घरों और झोपड़ियों में थे। रात करीब 10:30 बजे अचानक मटरू और रामसिंह की झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। जब तक ग्रामीणों ने आग बुझाने और गृहस्थी के सामान को समेटने का प्रयास किया। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते ही कच्चे मकानों समेत 14 झोपड़ियों में आग पहुंच गई। आग से झोपड़ियों में रखा अनाज और गृहस्थी का सामान राख हो गया।

विज्ञापन

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
आग बुझाने के प्रयास में केशराम गंभीर रूप से झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया।  ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। अमर सिंह की सूचना पर करीब 20 मिनट बाद अग्निशमन दल के दो टेंडर फायर यूनिट गांव पहुंची। आग विकराल रूप ले चुकी थी। फायर यूनिट प्रभारी अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन

पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जाएगी
बिलग्राम एसडीएम पूनम भास्कर राजस्व टीम के साथ भिक्खापुरवा पहुंची। एसडीएम ने आग से हुए नुकसान को देखा। आग से प्रभावित परिवारों से कहा कि प्रशासन से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का आकलन किया। प्रारंभिक जांच में करीब दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed