फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: father brutally murdered his step daughter, marks of beedi found on her body

हरदोई: घर में शौच करने पर सौतेली बेटी का पिता ने गला घोंटा, शरीर पर मिले बीड़ी से दागने के निशान

Sat, 19 Jun 2021 10:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 19 Jun 2021 10:05 PM IST
सार

घर में शौच किए जाने से नाराज पिता ने अपनी तीन वर्षीय सौतेली पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
Hardoi: father brutally murdered his step daughter, marks of beedi found on her body
घटना की जानकारी देती मां - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई में देहात कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया फकीरनपुर में घर में शौच किए जाने से नाराज पिता ने अपनी तीन वर्षीय सौतेली पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी अनीस मजदूरी करता है।
विज्ञापन


उसने पहली पत्नी की मौत होने के बाद आठ माह पहले दो बच्चों की मां जैनत से शादी कर ली। अनीस के पहली पत्नी से भी तीन बच्चे हैं। दो दिन से जैनत अपने मायके देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मढ़िया फकीरनपुर पति और बच्चों के साथ आई थी। यहां शाम को आफिया ने घर में ही शौच कर दिया।
विज्ञापन


इससे अनीस नाराज हो गया और उसकी पिटाई करने के बाद गला दबा दिया। मौके पर ही आफिया (3) ने दम तोड़ दिया, तो अनीस भाग गया। जैनत ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जैनत ने पति अनीस के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीड़ी से दागने के मिले निशान
आफिया के शरीर पर कई जगह बीड़ी से दागे (जलाए) जाने के निशान मिले। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने इस बारे में जब आफिया की मां जैनत से जानकारी ली, तो पता चला कि अनीस को आफिया से चिढ़ थी। पहले भी कई बार अनीस ने आफिया को पीटा था और गुस्से में जलती हुई बीड़ी अक्सर ही आफिया के लगा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed