फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Enraged by His Marriage, Girlfriend Attacks Man's Private Parts with a Blade

इश्क में हिंसा: प्रेमी की शादी के 4 दिन बाद प्रेमिका ने मिलने बुलाया, फिर प्राइवेट पार्ट पर मार दिया ब्लेड

Sat, 09 May 2026 09:46 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 09 May 2026 09:46 PM IST
सार

Hardoi News: युवक के शादी करने से नाराज प्रेमिका ने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मार दिया। युवक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Hardoi: Enraged by His Marriage, Girlfriend Attacks Man's Private Parts with a Blade
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को उसकी शादी के चौथे दिन प्रेमिका ने फोन कर मिलने को बुलाया। खेत में मिलने पहुंचे युवक पर शादी से नाराज प्रेमिका ने ब्लेड से हमला कर दिया। उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मार दिया। शाहाबाद सीएचसी से युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी बीती छह मई को हुई थी। गांव निवासी एक विवाहिता से उसका प्रेम प्रसंग था। युवक ने बताया कि रविवार दोपहर विवाहिता ने उसे फोन कर पड़ोसी गांव के खेत में मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान प्रेमिका ने युवक के शादी कर लेने पर नाराजगी जताई और इसी बीच ब्लेड निकालकर प्राइवेट पार्ट पर मार दिया।
विज्ञापन


अचानक हुई घटना से सकपकाए युवक ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के साथ वह सीएचसी पहुंचा और इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। सीएचसी से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर शाहाबाद कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि घटनास्थल पाली थाना क्षेत्र में है। वहीं प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। थानाध्यक्ष पाली सोमपाल गंगवार ने बताया कि घटना हुई है और महिला को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed