{"_id":"631ed7a276956a75c162e717","slug":"hardoi-crime-during-the-measurement-a-boy-was-assaulted-report-filed-on-four-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Crime: पैमाइश के दौरान प्रधान पुत्र की चप्पलों से पिटाई, वीडियो वायरल, चार युवतियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Crime: पैमाइश के दौरान प्रधान पुत्र की चप्पलों से पिटाई, वीडियो वायरल, चार युवतियों पर रिपोर्ट दर्ज
Mon, 12 Sep 2022 12:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:28 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में पैमाइश के दौरान प्रधान पुत्र की चार युवतियों ने चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने युवतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
युवक से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में थाना अतरौली क्षेत्र के ग्राम श्यामदासपुर में घूर गड्ढे की भूमि की पैमाइश का विरोध करते हुए चार युवतियों ने लेखपाल के सामने प्रधान के पुत्र की चप्पलों से पिटाई कर दी। प्रधान पुत्र ने चार युवतियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवतियों ने प्रधान पुत्र को दुष्कर्म के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने मारपीट का वीडियो बनाया है। अतरौली पुलिस ने प्रधान पुत्र की तहरीर पर चारों युवतियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर ग्राम शायमदासपुर के लेखपाल कुलदीप ग्राम पंचायत में घूर गड्ढे की जमीन की पैमाइश करने गए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान प्रधान श्रीप्रकाश के पुत्र अनुज को मौके पर बुलाकर नाप जोख कर रहे थे। इतने में ही गांव के ही राजाराम की चार बेटियों ने पैमाइश का विरोध करते हुए प्रधान पुत्र अनुज की चप्पलों से पिटाई कर दी। यह देखकर ग्रामीणों ने घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। अनुज ने युवतियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि युवतियों ने फर्जी दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी है। लेखपाल कुलदीप ने बताया कि मारपीट हमारे सामने हुईं थी। युवतियों ने प्रधान पुत्र की चप्पलों से पिटाई की थी। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि प्रधान पुत्र की तहरीर पर चारों युवतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन