फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Child going to temple with mother dies after being hit by van

Hardoi: मां के साथ मंदिर जा रहे बच्चे की वैन की टक्कर से मौत, तीन बहनों के बीच अकेला भाई था

Mon, 08 Apr 2024 06:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Apr 2024 06:16 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में वैन की टक्कर से मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hardoi: Child going to temple with mother dies after being hit by van
अभिजीत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के बेनीगंज में कोथावां अतरौली मार्ग पर मां के साथ मंदिर जा रहे मासूम को वैन ने टक्कर मार दी। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वह तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। चालक वैन छोड़कर मौके से भाग निकला। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के अइमा निवासी बबलू शुक्ला की पत्नी रानी सोमवार को अपने बेटे अभिजीत (7) के साथ कोथावां-अतरौली मार्ग पार कर मंदिर जा रही थीं।

विज्ञापन


इसी दौरान एक वैन ने अभिजीत को टक्कर मार दी। घटना में अभिजीत की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे का शव देख रानी बिलख पड़ीं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इसी बीच घटना की जानकारी पिता बबलू को हुई तो वह भी बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। अभिजीत तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। सबसे छोटा होने के कारण वह सभी का दुलारा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेनीगंज कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि वैन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चालक के बारे में भी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed