फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: CDO inspection found negligence in building toilets

सीडीओ ने किया शौचालय निर्माण का निरीक्षण, मानकों के अनुरुप नहीं होता मिला काम, कईयों के वेतन रोके

Sat, 16 May 2020 10:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 16 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: CDO inspection found negligence in building toilets
मुरादपुर में शौचालय निर्माण का जायजा लेने पहुंची सीडीओ निधि गुप्ता वत्स व अन्य - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण और मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों की हकीकत परखी। इस दौरान शौचालय निर्माण के कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए सीडीओ ने तीन ग्राम सचिवों और खंड प्रेरक का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


संबंधित ग्राम सचिवों को आरोप पत्र देने और ग्राम प्रधानों को भी नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने शुक्रवार को सबसे पहले ग्राम पंचायत टेनी में शौचालय निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान अधूरे शौचालय मिलने और निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न पाए जाने पर उन्होंने ग्राम सचिव एके श्रीवास्तव के विरुद्ध आरोप पत्र जारी करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए हैं।
विज्ञापन

 

इसके साथ ही ग्राम प्रधान राममोहन को नोटिस जारी करने का निर्देश भी डीपीआरओ को दिया है। इसी तरह ग्राम पंचायत जफरपुर में शौचालय निर्माण के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक कुमार के विरुद्ध आरोप पत्र जारी करने और ग्राम प्रधान के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए हैं।

ग्राम पंचायत मुरादपुर में 189 शौचालयों के सापेक्ष एक भी शौचालय का निर्माण शुरू न होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार और ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करने व तीन दिन के अंदर शौचालय निर्माण का कार्य हर हाल में शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

सीडीओ ने सभी संबंधित गांवों में शौचालयों का निर्माण शुरू होने तक संबंधित ग्राम सचिवों और खंड प्रेरकों का मानदेय रोकने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने एडीओ पंचायत कमलेश कुमार तिवारी को निर्देश दिए हैं कि तीन दिन के बाद वह पुन: उक्त गांवों का निरीक्षण कर फोटोयुक्त आख्या उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed