फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Brutal murder of middle aged man dressed as a sadhu his face was smashed with tabal and  brick

हरदोई: साधुवेश धारी अधेड़ की नृशंस हत्या, तबल और ईंट से चेहरा कूचकर मारा, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Sun, 11 Oct 2026 08:14 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 11 Oct 2026 08:14 AM IST
सार

Hardoi News: बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह अतरौली-कोथावा मार्ग पर स्थित दुकानों के बरामदे में साधुवेश धारी एक अज्ञात अधेड़ की धारदार हथियार (तबल) और ईंटों से चेहरा कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Hardoi Brutal murder of middle aged man dressed as a sadhu his face was smashed with tabal and  brick
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अतरौली-कोथावा मार्ग पर स्थित दुकानों के बरामदे में एक साधुवेश धारी अधेड़ की धारदार हथियार और ईंटों से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारे ने इतनी बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया कि मृतक का चेहरा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी को वारदात अंजाम देते देख लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिससे आरोपी को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के अनुसार, रविवार भोर में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के पाही गांव का रहने वाला एक युवक अतरौली-कोथावा मार्ग पर पहुंचा। वहां दुकानों के बाहर बरामदे में साधु के वेश में एक अधेड़ पर उसने अचानक तबल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
इसके बाद पास में पड़ी ईंटों से उसके चेहरे को बुरी तरह कूच डाला। राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों ने जब इस सनसनीखेज दृश्य को देखा तो अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर बेनीगंज कोतवाली पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने खून से लथपथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त के प्रयास
मृतक की पहचान जियानखेड़ा निवासी बबलू के रूप में हुई है और यह स्पष्ट हो नहीं हो सका है कि आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम क्यों दिया। बेनीगंज कोतवाली पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। क्षेत्राधिकारी और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना के कारणों का पर्दाफाश कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed