{"_id":"64363de8eefca4b6cc0e9df5","slug":"hardoi-body-of-policeman-found-hanging-inside-traffic-booth-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: यातायात बूथ में फंदे से लटकता मिला सिपाही का शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: यातायात बूथ में फंदे से लटकता मिला सिपाही का शव, मचा हड़कंप
Wed, 12 Apr 2023 10:53 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Apr 2023 10:53 AM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में यातायात बूथ के अंदर सिपाही का शव फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
यातायात बूथ के अंदर मिला सिपाही का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई में शहर कोतवाली इलाके के सोल्जर बोर्ड चौराहे पर बने यातायात पुलिस बूथ के अंदर एक सिपाही का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। यह सिपाही ट्रैफिक में तैनात था। सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के सोल्जर बोर्ड चौराहे पर लोहे की दुकान बनाकर पुलिस का यातायात बूथ संचालित किया जा रहा है। बुधवार सुबह जब यह बूथ खोला गया तो हड़कंप मच गया क्योंकि अंदर यातायात में तैनात सिपाही अशोक कुमार यादव का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जनपद देवरिया का मूल निवासी अशोक कुमार यादव हरदोई में तैनात था।
विज्ञापन
उसका शव फांसी पर लटका देख हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र, सीओ सिटी/यातायात विनोद द्विवेदी शहर कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन