{"_id":"6822fc508233fe21f405684e","slug":"hardoi-boat-capsized-in-ram-ganga-river-three-people-including-brother-and-sister-died-four-were-saved-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: राम गंगा नदी में नाव पलटी, भाई-बहन समेत तीन की मौत…चार को बचाया, बचाव कार्य में हुईं दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: राम गंगा नदी में नाव पलटी, भाई-बहन समेत तीन की मौत…चार को बचाया, बचाव कार्य में हुईं दिक्कतें
Tue, 13 May 2025 01:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 13 May 2025 01:33 PM IST
सार
Hardoi News: हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में देर रात रामगंगा नदी में नाव पलट गई। हादसे में भाई-बहन समेत तीन की मौत हो गई, जबकि चार को गोताखोरों ने बचा लिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले के कटियारी क्षेत्र में सोमवार देर रात पलेज (तरबूज, ककड़ी, खरबूजा) की रखवाली के लिए छोटी नाव से जा रहे साथ सात लोग रामगंगा (कुंडा) नदी में बह गए। इसमें से चार लोगों को बचा लिया गया, जबकि भाई- बहन डूब गए हैं। एक बालिका लापता है। ग्रामीण और गोताखोर बच्चों की तलाश करते रहे। अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
हरपालपुर खाना खेत के बेड़िजोड के मजरा खद्दीपुर चैनसिंह के लोगों ने राम गंगा नदी के किनारे पलेज बो रखी है। बताया गया कि फसल की रखवाली के लिए किसान इधर से नदी पारकर रोजाना आते-जाते हैं। सोमवार रात 8:30 बजे छोटी नाव से खद्दीपुर चैनसिंह गांव के लाल शेर का पुत्र शिवम (14), पुत्री सुनैना (8) और भांजी फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के उगरापुर निवासी सोनिका (13) पुत्री अशोक कुमार नाव पलटने के बाद गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन
राहत और बचाव कार्य में हुईं दिक्कतें
देर रात शिवम और सुनैना के शव मिल गए, कुछ देर बाद सोनिका का शव भी मिल गया। वहीं, नाव पर सवार दिवारी लाल (55) उनकी पत्नी सुमन (50) और निर्मल (35) व दिवारी लाल की 12 वर्षीय पुत्री काजल को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाल लिया गया था। हादसे के बाद एसपी नीरज कुमार जादौन, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन