{"_id":"636a88b64172f6261201d6d2","slug":"hardoi-bjp-mla-s-facebook-post-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: भाजपा विधायक फिर चर्चा में, तंज कसते हुए कहा- कोर्ट का निर्णय सराहनीय, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: भाजपा विधायक फिर चर्चा में, तंज कसते हुए कहा- कोर्ट का निर्णय सराहनीय, पढ़ें पूरी खबर
Tue, 08 Nov 2022 10:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक का फेसबुक पोस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले हरदोई जिले के गोपामऊ क्षेत्र से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश वर्मा फिर चर्चा में हैं। इस बार सोशल मीडिया के माध्यम से महिला उत्पीड़न, यौन शोषण और दलित उत्पीड़न के कानून में संशोधन की बात उठाई है। कन्नौज में झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला को हुई सजा के मामले में फेसबुक पर की गई पोस्ट में उन्होंने 90 प्रतिशत ऐसे ही झूठे मुकदमे में फंसाने की बात लिखी है।
विज्ञापन
विधायक की पोस्ट व फोटो फेसबुक पर खूब वायरल हो रही है। विधायक ने फेसबुक आईडी से कन्नौज कोर्ट के फैसले पर एक पोस्ट लिखी है। जिसमें कहा कि अदालत और यह निर्णय देने वाले जज को सेल्यूट, आज कल महिला उत्पीड़न, यौन शोषण तथा दलित उत्पीड़न के लगभग 90 प्रतिशत मुकदमे झूठे, अपने विरोधी को फंसाने और सरकार द्वारा प्राप्त होने वाले धन के लालच में लिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दोनों कानूनों में संशोधन की अत्यंत आवश्यकता है, क्योंकि ज्यादातर निर्दोष सजा काट रहे हैं। कोर्ट ने 164 का बयान पूर्ण नहीं माना है इसमें फंसाए जाने का भी कारण हो सकता है। विधायक का पोस्ट क्षेत्र में चर्चा का विषय बनने के साथ ही खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन