{"_id":"68bdba174d11ad2398084524","slug":"hardoi-aunt-s-brother-in-law-stabbed-a-young-man-to-death-for-going-to-reprimand-him-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: उलाहना देने गए युवक की मौसी के देवर ने चाकू मार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: उलाहना देने गए युवक की मौसी के देवर ने चाकू मार की हत्या
Sun, 07 Sep 2025 10:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के समथरी गांव में गाली-गलौज का विरोध करना युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। भतीजियों से गाली-गलौज करने का पता चलने पर उलाहना देने गए युवक को मौसी के देवर ने चाकू मार दी। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज हरदोई लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना रविवार देर शाम की है। चर्चा है कि पांच साल पहले भी आरोपी ने युवक पर तमंचे से फायर कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
समथरी निवासी अतुल सिंह (32) लुधियाना में कपड़े की फैक्टरी में काम करता था। रविवार सुबह ही वह लुधियाना से गांव आया था। उसके भाई आशुतोष सिंह के मुताबिक गांव में ही उसके ताऊ की बेटी कुंती रहती है। आशुतोष ने अपनी दो बेटियों तपस्या (7) और इशू (4) को कुंती के घर से कपड़े लाने के लिए भेजा था। दावा है कि वहां से वापस आते समय दोनों बहनों को आशुतोष की मौसी दुर्गा के देवर अमरीश ने गाली-गलौज कर दी। इसकी जानकारी बच्चियों ने घर पहुंचकर आशुतोष को दी।
विज्ञापन
इस पर अतुल, आशुतोष, उसकी पत्नी सीमा और मां रमां उलाहना देने के लिए अमरीश के घर गईं। यहां अमरीश ने विवाद के दौरान अतुल के पेट में चाकू मार दी। अतुल वहीं गिर गया तो परिजन उसे लेकर हरदोई मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ हरियावां अजीत चौहान, कोतवाल छोटेलाल मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
पांच बीघा भूमि को लेकर पहले से चल रहा विवाद
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक अमरीश और अतुल के परिवार के बीच पांच बीघा भूमि को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। मृतक के भाई आशुतोष के मुताबिक उसकी मौसी दुर्गा का घर गांव में ही है। मौसा अशोक सिंह अपने छोटे भाई अमरीश सिंह के साथ रहते हैं। पिछले चार माह से दुर्गा का पति से विवाद होने के कारण अतुल के घर में उसके परिजनों के साथ रह रही हैं। दुर्गा और अशोक का एक पुत्र शिब्बू सिंह है जो मानसिक रूप से कमजोर है। आशुतोष का कहना है कि दुर्गा के नाम पांच बीघा कृषि योग्य भूमि है। यह भूमि अशोक और अमरीश अपने नाम कराना चाहते हैं। इसको लेकर विवाद चल रहा है। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।