{"_id":"6474b2aedc25d036d50ecfbb","slug":"hardoi-angry-elephant-hit-young-man-then-crushed-him-with-his-foot-painful-death-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: गुस्साए हाथी ने युवक को पटका, फिर पैर से कुचला, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: गुस्साए हाथी ने युवक को पटका, फिर पैर से कुचला, दर्दनाक मौत
Mon, 29 May 2023 07:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 29 May 2023 07:42 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में गुस्साए हाथी ने राहगीर को उठाकर दो बार पटक दिया और फिर उसके सीने पर पैर रखकर उसे कुचल दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
टिकरा गांव में घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र के टिकरा गांव में सोमवार को नशे में धुत महावत ने हाथी पर अंकुश से आड़े-तिरछे कई वार किए। इससे हाथी गुस्सा गया और एक राहगीर को उठाकर दो बार पटका और फिर उसके सीने पर पैर रखकर कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक के भाई ने महावत के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के बालाजी धाम में एक हाथी है। सोमवार को हाथी पर महावत सवार होकर चारे के लिए उसे पड़ोस के टिकरा गांव ले जा रहा था। गांव निवासी हरिहर (38) पुत्र रामपाल घर से खाना खाने के बाद तिराहे पर एक दुकान से सामान लेने जा रहा था। बताया जाता है कि महावत नशे में धुत था और उसने हाथी पर अंकुश से कई वार कर दिए। इससे हाथी गुस्सा गया। हाथी ने सामने से आ रहे हरिहर को उठाकर पटक दिया, फिर सीने पर पैर रखकर कुचल दिया। इससे हरिहर की दर्दनाक मौत हो गई। इस बीच महावत वहां से हाथी को लेकर निकल गया।
सूचना पर पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच की
हरिहर के भाई रोहित वर्मा ने कहा कि महावत नशे में था। उसने ही हाथी के सिर पर अंकुश से कई वार कर दिए। इससे हाथी गुस्सा गया और उनके भाई की जान ले ली। रोहित ने महावत के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।