फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident: Fire vehicle and bike collided, two bike riders died

Hardoi Accident: अग्निशमन वाहन और बाइक टकराई, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Tue, 13 May 2025 08:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 May 2025 08:30 PM IST
सार

हरदोई जिले में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। घटना रूपापुर मार्ग पर हुई। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई।

विज्ञापन
Hardoi Accident: Fire vehicle and bike collided, two bike riders died
हिमन सिंह की फाइल फोटो व घटना के बाद मौके पर खड़ा अग्निशमन वाहन और पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूपापुर मार्ग पर रहतोरा के निकट अग्निशमन वाहन और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार उछलकर अग्निशमन वाहन की विंडस्क्रीन से टकराकर नीचे जा गिरा। बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक की पहचान नहीं हो पाई है। अग्निशमन वाहन में सवार चालक समेत दो लोग भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन



हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कनत्थूखेड़ा निवासी हिमन सिंह (29) जयपुर में एक प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करता था। उसका ननिहाल पाली थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव में है। उसके मामा सर्वेश की बेटी सुहागी की शादी सोमवार को केवलपुर में थी। शादी में शामिल होने के लिए वह जयपुर से सोमवार सुबह अपने गांव आया था। गांव से मां सुनीता और पत्नी किरन को बाइक से लेकर केवलपुर गया था। मंगलवार सुबह मां और पत्नी को केवलपुर में छोड़कर वापस अपने गांव चला गया था।
विज्ञापन


मंगलवार शाम लगभग तीन बजे अकेले ही बाइक से केवलपुर जाने को निकला था। रास्ते में एक शख्स और मिल गया, तो उसने उसे भी बैठा लिया। रूपापुर मार्ग पर रहतोरा के पास हरियाली केंद्र के निकट मुर्तजानगर से आग बुझाकर आ रहे अग्निशमन वाहन और बाइक की टक्कर हो गई। घटना में हिमन सिंह और बाइक पर सवार दूसरे शख्स को सीएचसी पाली ले जाया गया, लेकिन यहां से दोनों को सवायजपुर सीएचसी भेज दिया गया। यहां अधीक्षक डॉ. पराग ने दोनों को मृ़त घोषित कर दिया। बाइक के पंजीकरण संख्या के आधार पर हिमन सिंह के परिजनों को सूचना दी गई। पाली थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव मोर्चरी में भेजा गया है। पहचान कराने की कोशिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां तैयार रहना.. रूपापुर आ गए हैं
घटना की जानकारी से हिमन की मां सुनीता और पत्नी किरन बदहवास हो गईं। सुनीता ने बताया कि हिमन ने उसे फोन किया था। कहा था कि तैयार रहना जल्दी से लेकर वापस घर आ जाएंगेे। रूपापुर पहुंचने पर उसने बताया था कि रूपापुर पहुंच गए हैं और बस थोड़ी देर और लगेगी। इसके बाद घटना हो गई और हिमन की मौत हेा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed