फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Accident, Class six student was run over by a truck, elder brother narrowly escaped, driver arrested

Banda Accident: कक्षा छह के छात्र को ट्रक ने रौंदा, बड़ा भाई बाल-बाल बचा, बोला- बस भाई खून से लथपथ दिखा

Thu, 18 May 2023 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 18 May 2023 12:17 PM IST
सार

Banda News: अतर्रा कस्बा में ट्रक से कुचलकर कक्षा छह के छात्र की मौत हो गई। वहीं, बड़ा भाई बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि छोटे भाई को स्कूल छोड़ने जाते समय हुआ है। हादसा पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ट्रक जब्त किया है।

विज्ञापन
Banda Accident, Class six student was run over by a truck, elder brother narrowly escaped, driver arrested
Banda Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के अतर्रा कस्बा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रहे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में पीछे बैठे कक्षा छह के छात्र की कुचलकर मौके पर मौत हो गई। वहीं, साइकिल चला रहा बड़ा भाई बाल-बाल बचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के मुरारी पुरवा निवासी रामबाबू अपनी पत्नी सीमा अैर पांच बच्चों के साथ अतर्रा के थाने के पीछे आजाद नगर में किराए के कमरे में रहते हैं। उनके बच्चे कस्बा के स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह सात बजे मोहित (13) छोटे भाई शिवमोहित (10) को रोज की तरह साइकिल पर पीछे बैठाकर बांदा रोड स्थित तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल छोड़ने जा रहा था। अतर्रा बांदा रोड पर थाने से चंद कदम की दूरी पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक हिरासत में लिया गया
इससे साइकिल समेत दोनों उछल कर सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। शिव मोहित ट्रक के आगे जा गिरा और पहिये से कुचल गया। आसपास के दुकानदारों ने हादसे की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में लिया है।

बड़े भाई को आई हैं मामूली चोटें
आनन-फानन शिव मोहित को सीएचसी लाए, जहां पर डॉ. किशोर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में दूसरी तरफ गिरने से मोहित को मामूली चोटें आईं। वह बाल-बाल बचा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर मनोज शुक्ला ने सीएचसी पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। 

चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक छात्र मोहित पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। रामबाबू गुजरात के वापी में ट्रक चलाते हैं। वह कुछ माह पहले ही घर आए थे। वह सुबह ही कानपुर जा रहे थे, घटना की जानकारी मिलते ही रास्ते से लौट आए।

कुछ समझ में आया, तो छोटा भाई खून से लथपथ दिखा
छोटे भाई को स्कूल छोड़ने जा रहे हादसे के प्रत्यक्षदर्शी बड़े भाई मोहित ने बताया कि ट्रक अचानक इतनी तेजी से आया कि वह कुछ समझ ही नहीं पाया। अचानक हुए हादसे से वह बदहवास हो गया। लोगों को चीखते और शोर मचाते देखा। इसके बाद छोटा भाई खून से लथपथ दिखा।

दिन में बड़े वाहनों की नो एंट्री की मांग
कस्बा निवासियों का कहना है कि बड़े वाहनों से आए दिन हादसा के साथ जाम भी लगता है। पूर्व में भी दिन में कस्बे में बड़े वाहनों की नो एंट्री की मांग उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर मांग की जा चुकी है। लेकिन जिला या स्थानीय प्रशासन ने अब तक इसे गंभीरता से नहीं लिया है। इसी के चलते यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed