{"_id":"661aab86227ac97a350e616e","slug":"happiness-of-eid-turned-into-mourning-funeral-procession-of-four-children-took-place-together-2024-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली ईद की खुशियां: एक साथ उठा चार बच्चों का जनाजा, हर आंख हुई नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली ईद की खुशियां: एक साथ उठा चार बच्चों का जनाजा, हर आंख हुई नम
Sat, 13 Apr 2024 09:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Apr 2024 09:32 PM IST
सार
यूपी के शुक्लागंज में चार बच्चों की गंगा नहाते समय डूबने से मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिवार में ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। चार बच्चों का जनाजा एक साथ देख सभी की आंखें भर आईं। कानपुर के जाजमऊ स्थित दादामिया कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
बच्चों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के रतिरामपुरवा के चार बच्चों के चंदनघाट पर नहाते समय गंगा में डूबने से मौत से परिवार में ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। शनिवार की शाम कानपुर के जाजमऊ स्थित दादामिया ईदगाह के बगल में स्थित कब्रिस्तान में चारों बच्चों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। चार बच्चों का जनाजा एक साथ देख सभी की आंखें भर आईं। वहीं, परिजनों में कोहराम मचा रहा।
रतिरामपुरवा निवासी सलमान का पुत्र राजबाबू (7) व पुत्री नाजिया बानो (11), सलमान के बड़े भाई नियाज का पुत्र मोहम्मद मुनाजिर (10), आमिर उर्फ रियाज (8) व जैनब (5) शनिवार की सुबह चंदनघाट पर गंगा में नहाने गए थे। नहाते समय गहराई में जाने से पांचों बच्चे डूबने लगे। यह देख वहां मौजूद मोहल्ले के एक किशोर ने गंगा में छलांग लगाकर पांच वर्षीय जैनब को बचा लिया, बाकी चारों की डूबने से मौत हो गई थी।
UP News: गंगा में नहाते समय पांच बच्चे डूबे, चार की मौत; एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिरामपुरवा निवासी सलमान का पुत्र राजबाबू (7) व पुत्री नाजिया बानो (11), सलमान के बड़े भाई नियाज का पुत्र मोहम्मद मुनाजिर (10), आमिर उर्फ रियाज (8) व जैनब (5) शनिवार की सुबह चंदनघाट पर गंगा में नहाने गए थे। नहाते समय गहराई में जाने से पांचों बच्चे डूबने लगे। यह देख वहां मौजूद मोहल्ले के एक किशोर ने गंगा में छलांग लगाकर पांच वर्षीय जैनब को बचा लिया, बाकी चारों की डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
UP News: गंगा में नहाते समय पांच बच्चे डूबे, चार की मौत; एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
जान गंवाने वाले चारों बच्चे चचेरे भाई-बहन थे। इनकी मौत से दो दिन पहले हुई ईद की खुशियां मातम में बदल गई। एक साथ चार जनाजे घर से उठते देख हर आंख नम हो गई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को ही मुनाजिर और आमिर अपने पिता नियाज के साथ लखनऊ में रहने वाली नानी के यहां से आए थे, जिन्हें मौत खींच लाई।
रतिरामपुरवा निवासी नियाज की पत्नी समेरू ने बताया कि वह अपनी छोटी बेटी जैनब बानो के साथ अपनी ससुराल में थी। बच्चे मुनाजिर और आमिर उर्फ रियाज लखनऊ के लवकुश नगर निवासी अपनी नानी के यहां थे। देवर सलमान के बच्चे चांदबाबू, आसिया, राज बाबू और नाजिया बानो ने मुनाजिर और आमिर को ईद यहां मनाने की बात कहकर बुला लिया था।
वहीं, भाई बहनों की मौत से सलमान का बड़ा बेटा और बेटी चांदबाबू और आसिया एवं समेरू की बेटी जैनब का रो-रो कर हाल बेहाल है। सलमान की पत्नी अफशरून निशां ने बताया कि कछ दिन पहले वह घायल हो गई थी। बेटा राज और बेटी नाजिया ने शुक्रवार को कहा था अम्मी इस बार तीन जोड़ी कपड़े उनके सिलवाना, उनका सबकुछ एक पल में खत्म हो गया।