फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shuklaganj: Five children drowned while bathing in Ganga, four died

UP News: गंगा में नहाते समय पांच बच्चे डूबे, चार की मौत; एक की हालत गंभीर

Sat, 13 Apr 2024 05:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Apr 2024 05:38 PM IST
सार

यूपी के शुक्लागंज में चार बच्चों की गंगा नहाते समय डूबने से मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Shuklaganj: Five children drowned while bathing in Ganga, four died
चार बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंदनघाट पर शनिवार को सुबह गंगा में नहाते समय गहराई में जाने से पांच बच्चे डूब गए। वहां मौजूद एक किशोर ने एक बच्चे को बचा लिया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने गोताखोरों की मदद से बाकी चार बच्चों को नदी से निकालकर कानपुर रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। गंगा में डूबने से जान गंवाने वाले चारों बच्चे चेचेरे भाई-बहन हैं।
विज्ञापन


बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गंगाघाट कोतवाली के क्षेत्र के रतिरामपुरवा बंधा के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले सलमान का पुत्र राजबाबू (7) व पुत्री नाजिया बानो (11), सलमान के बड़े भाई नियाज का पुत्र मोहम्मद मुनाजिर (10), आमिर उर्फ रियाज (8) व जैनब (5) शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे घर में किसी को बताए बिना ही पास ही चंदनघाट पर गंगा में नहाने गए थे। नहाते समय गहराई में जाने से पांचों बच्चे डूबने लगे। यह देख वहां मौजूद मोहल्ले के एक किशोर ने गंगा में छलांग लगाकर पांच वर्षीय जैनब को बचा लिया, बाकी चारों डूब गए।
विज्ञापन

इसके बाद उसने बच्चों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सलमान अपने नाते रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से जाल डालकर डूबे बच्चों को नदी से बाहर निकाला। नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से कानपुर के रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल रेफर कर दिया गया। कांशीराम अस्पताल में डॉक्टरों ने राजबाबू, नाजिया बानो, मोहम्मद मुनाजिर व आमिर उर्फ रियाज को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद जैनब को परिजन घर ले गए।

इसके बाद दोपहर लगभग दो बजे परिजनों से सूचना मिलने पर अपराध निरीक्षक रामप्रकाश ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने पर पंचनामा भरकर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया। उधर, एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ सिटी सोनम सिंह व तहसीलदार अविनाश चौधरी समेत कई राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed