फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   happiness of Eid turned into mourning: funeral procession of four children took place together

मातम में बदली ईद की खुशियां: एक साथ उठा चार बच्चों का जनाजा, हर आंख हुई नम

Sat, 13 Apr 2024 09:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Apr 2024 09:32 PM IST
सार

यूपी के शुक्लागंज में चार बच्चों की गंगा नहाते समय डूबने से मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिवार में ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। चार बच्चों का जनाजा एक साथ देख सभी की आंखें भर आईं। कानपुर के जाजमऊ स्थित दादामिया कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

विज्ञापन
happiness of Eid turned into mourning: funeral procession of four children took place together
बच्चों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के रतिरामपुरवा के चार बच्चों के चंदनघाट पर नहाते समय गंगा में डूबने से मौत से परिवार में ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। शनिवार की शाम कानपुर के जाजमऊ स्थित दादामिया ईदगाह के बगल में स्थित कब्रिस्तान में चारों बच्चों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। चार बच्चों का जनाजा एक साथ देख सभी की आंखें भर आईं। वहीं, परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन


रतिरामपुरवा निवासी सलमान का पुत्र राजबाबू (7) व पुत्री नाजिया बानो (11), सलमान के बड़े भाई नियाज का पुत्र मोहम्मद मुनाजिर (10), आमिर उर्फ रियाज (8) व जैनब (5) शनिवार की सुबह चंदनघाट पर गंगा में नहाने गए थे। नहाते समय गहराई में जाने से पांचों बच्चे डूबने लगे। यह देख वहां मौजूद मोहल्ले के एक किशोर ने गंगा में छलांग लगाकर पांच वर्षीय जैनब को बचा लिया, बाकी चारों की डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


UP News: गंगा में नहाते समय पांच बच्चे डूबे, चार की मौत; एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

जान गंवाने वाले चारों बच्चे चचेरे भाई-बहन थे। इनकी मौत से दो दिन पहले हुई ईद की खुशियां मातम में बदल गई। एक साथ चार जनाजे घर से उठते देख हर आंख नम हो गई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को ही मुनाजिर और आमिर अपने पिता नियाज के साथ लखनऊ में रहने वाली नानी के यहां से आए थे, जिन्हें मौत खींच लाई।

 

रतिरामपुरवा निवासी नियाज की पत्नी समेरू ने बताया कि वह अपनी छोटी बेटी जैनब बानो के साथ अपनी ससुराल में थी। बच्चे मुनाजिर और आमिर उर्फ रियाज लखनऊ के लवकुश नगर निवासी अपनी नानी के यहां थे। देवर सलमान के बच्चे चांदबाबू, आसिया, राज बाबू और नाजिया बानो ने मुनाजिर और आमिर को ईद यहां मनाने की बात कहकर बुला लिया था।

वहीं, भाई बहनों की मौत से सलमान का बड़ा बेटा और बेटी चांदबाबू और आसिया एवं समेरू की बेटी जैनब का रो-रो कर हाल बेहाल है। सलमान की पत्नी अफशरून निशां ने बताया कि कछ दिन पहले वह घायल हो गई थी। बेटा राज और बेटी नाजिया ने शुक्रवार को कहा था अम्मी इस बार तीन जोड़ी कपड़े उनके सिलवाना, उनका सबकुछ एक पल में खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed