फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hanged in front of his wife after a dispute

पत्नी से विवाद के बाद उसके सामने ही लगाई फांसी

Sat, 24 Oct 2020 04:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Hanged in front of his wife after a dispute
पत्नी से झगड़ उसके सामने ही पेड़ पर लगाई फांसी
विज्ञापन

खेत में काम करते वक्त हुआ झगड़ा तो आक्रोशित होकर उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
चौबेपुर (बिल्हौर)। क्षेत्र के रौतापुर कलां गांव में शुक्रवार दोपहर खेतों पर काम करने के दौरान पत्नी से हुए विवाद के बाद आक्रोशित पति ने उसके ही सामने एक पीपल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मालूम हो कि रौतापुर कलां गांव निवासी रामशरण उर्फ बड़े (32) पुत्र सोनेलाल वर्मा दो भाइयों में बड़े थे। परिवार में पत्नी मधू के अलावा दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा रामशरण शुक्रवार को पत्नी मधू के साथ गांव में ही खेत पर आलू की बुवाई करा रहा था। बताया गया है कि इसी दौरान किसी बात पर पत्नी से उसका विवाद हो गया। जिसके बाद आक्रोशित रामशरण जान देने की बात कह निकट ही स्थित एक पीपल के पेड़ पर चढ़ने लगा। पत्नी के तमाम मनाने व पैर पकड़कर खींचने के बावजूद गुस्से से तमतमाए रामशरण ने चंद मिनट में रस्सी से फंदा बना फांसी लगा ली। पत्नी के चीखने चिल्लाने पर निकट ही मौजूद अन्य ग्रामीणों ने जब तक उसे पेड़ से नीचे उतारा, उसकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पहले तो परिजनों ने पुलिस के समक्ष पोस्टमार्टम न कराने की गुहार लगाई, लेकिन बाद में पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी कृष्णमोहन राय ने बताया कि गृह कलह के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed