{"_id":"a08c658898e1b87862f787a40ffe8a66","slug":"handloom-weavers-looms-scheme-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरलूम योजना का लाभ हैंडलूम बुनकरों को जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावरलूम योजना का लाभ हैंडलूम बुनकरों को जल्द
अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 06 Jun 2015 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावरलूम की योजना का लाभ हैंडलूम बुनकरों को जल्द मिलेगा। शासन के नियोजन विभाग ने हथकरघा निदेशालय की कार्ययोजना को मंजूरी दे दी है। अब फाइल मंजूरी के लिए वित्त विभाग और कैबिनेट के पास भेजी गई है। वहां से मंजूरी के बाद योजना का काम शुरू होगा। ऐसा होने से कानपुर सहित पूरे प्रदेश के लाखों बुनकरों को फायदा होगा।
केंद्र व प्रदेश सरकार के संयुक्त सहयोग से राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम चलाया जा रहा था। जिसे केंद्र सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में बंद (डीलिंक) कर दिया है। इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पावरलूम के एससी बुनकरों के लिए चलाई जा रही, पावरलूम विकास योजना का लाभ अल्पसंख्यक, सामान्य या अन्य श्रेणी के बुनकरों को देने का निर्णय किया है। इस संबंध में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग निदेशालय की ओर से कार्ययोजना बनाकर शासन के नियोजन विभाग को भेजी गई थी। निदेशालय के उप आयुक्त केपी वर्मा ने बताया कि नियोजन विभाग से कार्ययोजना को मंजूरी मिल गई है। वित्त विभाग और कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
योजना के लाभ
योजना के तहत नए आधुनिक लूम लगाने, बुनकर को प्रशिक्षण लेने, व्यापार बढ़ाने के लिए एक लाख 50 हजार रुपये की मदद की जाएगी।