फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur young man who consumed poison with his mother has died his suicide note did not accuse anyone

Hamirpur: मां के साथ जहर खाने वाले युवक की मौत, सुसाइड नोट में नहीं लगाया किसी पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 29 Jan 2026 02:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 29 Jan 2026 02:19 PM IST
सार

Hamirpur News: कुरारा थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति विवाद से तंग आकर एक युवक ने अपनी मां के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Hamirpur young man who consumed poison with his mother has died his suicide note did not accuse anyone
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : Amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां बुधवार देर रात एक युवक ने अपनी मां के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता कुरारा थाना क्षेत्र के रिठारी गांव में रहते थे।

विज्ञापन

वहीं पर पैतृक संपत्ति को लेकर पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार से लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के संबंध में पूर्व में पुलिस और लेखपाल मौके पर पहुंचे थे, जहां निर्माण कार्य को रुकवाया गया था। अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों को न्यायालय में जाने की सलाह भी दी गई थी। बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद और पारिवारिक तनाव के चलते मृतक पिछले तीन वर्षों से हमीरपुर शहर में रह रहा था।

विज्ञापन

इलाज के दौरान युवक की हो गई मौत
परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से काफी परेशान था और लगातार चल रहे विवाद के कारण दबाव में था। इसी तनाव के बीच यह दुखद घटना घटित हुई, जिसमें मां और बेटा दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च संस्थान के लिए रेफर किया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां का इलाज अस्पताल में जारी है।

मामले की हर पहलू से की जा रही जांच
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। कुरारा थाना प्रभारी राम आसरे सरोज ने बताया कि मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में किसी व्यक्ति, रिश्तेदार या अधिकारी पर खुलकर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट की भाषा और उसमें लिखे तथ्यों का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed