{"_id":"63ec8118893650cc7005a12e","slug":"hamirpur-young-man-reached-his-girlfriend-house-on-valentine-s-day-young-man-shot-himself-2023-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: वैलेंटाइन-डे पर प्रेमिका के घर पहुंचा 'आशिक', लड़की ने मिलने से किया इनकार, युवक ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: वैलेंटाइन-डे पर प्रेमिका के घर पहुंचा 'आशिक', लड़की ने मिलने से किया इनकार, युवक ने खुद को मारी गोली
Wed, 15 Feb 2023 12:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:26 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में वैलेंटाइन-डे पर एक युवक प्रेमिका के घर जा पहुंचा। युवती ने मिलने से इनकार किया तो युवक ने खुद को गोली मार ली। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में वैलेंटाइन-डे पर एक युवक ने युवती के घर के भीतर घुसकर प्रेम का इजहार करना चाहा लेकिन युवती के तैयार ना होने पर युवक ने खुद को गोली मार ली। जानकारी होते ही परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले गए, जहां से उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से भी रेफर कर दिया गया। लखनऊ में युवक का इलाज चल रहा है। थाना मुस्करा क्षेत्र के गहरौली गांव निवासी आशिक राजपूत (20) गांव की ही एक युवती से प्रेम करता है। वैलेंटाइन-डे पर रात्रि में प्रेमिका के घर पहुंच गया। युवती ने युवक से मिलने से इनकार कर दिया। तभी युवक ने उसके घर के अंदर खुद को गोली मार ली। गोली लगने की सूचना मिलते ही युवक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने रेफर कर जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया। लेकिन परिजन युवक को लखनऊ ले गए। थाना प्रभारी मुस्करा एसएसआई नंदकशोर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। घायल का इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा है।