फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: young man entered the house and misdeed with woman

Hamirpur: घर में घुसकर युवक ने महिला से किया दुष्कर्म, परिजनों ने आरोपी को पकड़ कमरे में बंद कर बुलाई पुलिस

Sun, 29 Sep 2024 06:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 29 Sep 2024 06:11 PM IST
सार

Hamirpur News: घर में घुस एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
Hamirpur: young man entered the house and misdeed with woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में जलालपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुस एक महिला से दुष्कर्म किया। तभी लघुशंका के लिए जागे पति ने युवक को आपत्तिजनक हालत में देखकर परिजनों संग मिलकर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात वह अपने बच्चों के साथ घर के आंगन में टिनशेड में लेटी थी। तभी गांव का सूर्यांश छत के रास्ते घर में घुस आया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस बीच पति के जागने पर उन्होंने शोर मचाया तो भागने लगा, लेकिन पति ने उसे कमरे में बंद कर दिया। पुलिस को बुलाकर उसे हवाले कर दिया। वहीं, आरोपी के पिता ने लेनदेन के विवाद में बेटे को फंसाने का आरोप लगाया। आरोपी बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। जलालपुर इंस्पेक्टर ब्रजमोहन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष ने परिजनों से की मुलाकात
जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण को आई पीड़िता व उसके परिजनों से सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान व सपाइयों ने मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ न्याय होना चाहिए। आरोपी का पारिवारिक भाई सत्ता पक्ष के पार्टी में पदाधिकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed