फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Women created a ruckus at a liquor shop locked salesman inside were eventually pacified by police

हमीरपुर: महिलाओं ने शराब ठेके पर किया हंगामा, सेल्समैन को ताला लगाकर किया बंद, पुलिस ने समझाकर कराया शांत

Thu, 17 Sep 2026 01:46 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 17 Sep 2026 01:46 PM IST
सार

Hamirpur News: गोहांड कस्बे में शराब के लती श्रमिक की आत्महत्या से गुस्साई महिलाओं ने शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। आक्रोशित महिलाओं ने लाठी-डंडों के साथ हंगामा करते हुए सेल्समैन को दुकान के कमरे के अंदर बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गईं।

विज्ञापन
Hamirpur Women created a ruckus at a liquor shop locked salesman inside were eventually pacified by police
गोहांड में शराब की दुकान के बाहर खड़ी आक्रोशित महिलाएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के गोहांड कस्बे में श्रमिक ने शराब के नशे में मंगलवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बृहस्पतिवार सुबह महिलाओं ने शराब की दुकान पर पहुंचकर हंगामा करते हुए सेल्समैन को ताला लगाकर कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया है। बता दें कि कस्बे के गांधीनगर मोहल्ला निवासी हरिराम अनुरागी के बेटे चंद्रप्रकाश अनुरागी (40) ने मंगलवार रात टीनशेड के नीचे साड़ी से फंदा लगा लिया था।

विज्ञापन

बुधवार सुबह श्रमिक की आत्महत्या करने की जानकारी पर मोहल्ले की महिलाओं ने जमकर हंगामा करते हुए मोहल्ले से शराब की दुकान हटाए जाने की मांग की थी। बृहस्पतिवार सुबह फिर मोहल्ले की महिलाओं ने एकजुट होकर हाथ में लाठी-डंडे लेकर शराब की दुकान पर पहुंच गई। महिलाओं को उग्र देख सेल्समैन कमरे के अंदर घुस गया। आक्रोशित महिलाओं ने गेट पर डंडे मारकर तोड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन

महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया
गेट न टूटने पर महिलाओं ने बाहर से ताला लगाकर सेल्समैन को अंदर बंदकर दिया। इसके बाद  जमकर नारेबाजी करते हुए वहीं धरने पर बैठ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया है। महिलाओं ने बताया कि जब से मोहल्ले में दुकान खुली  है, तब से लोग शराब पीने के लती हो गए। इससे लड़ाई झगड़े के साथ ही आत्महत्या करने जैसे कदम उठाने लगें है। थानाध्यक्ष जरिया मनोज पांडेय ने कहा कि सूचना मिली थी। महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed