फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur UP Police killer inspector murdered girlfriend with a rod then dumped her naked body

यूपी पुलिस का हत्यारा दरोगा: प्रेमिका की रॉड से की थी हत्या, फिर नग्न अवस्था में फेंका शव, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 16 Nov 2025 11:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 16 Nov 2025 11:12 AM IST
सार

Hamirpur News: मौदहा कोतवाली इलाके में नग्न अवस्था में मिली युवती के शव के मामले का पुलिस ने दो दिन में खुलासा किया है। महोबा जिले में तैनात दरोगा अंकित यादव को गिरफ्तार किया है, जिसने प्रेम प्रसंग के बाद हुए विवाद में युवती के सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या की थी।

विज्ञापन
Hamirpur UP Police killer inspector murdered girlfriend with a rod then dumped her naked body
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल खड़ा करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। महोबा जिले में तैनात यूपी पुलिस के दरोगा अंकित यादव को अपनी प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा मात्र दो दिनों के भीतर कर दिया।

विज्ञापन

मामला तब शुरू हुआ जब 13 नवंबर को मौदहा कोतवाली इलाके में सड़क किनारे एक युवती का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था। जांच में पता चला कि मृतक युवती और दरोगा अंकित यादव के बीच प्रेम प्रसंग था।

विज्ञापन

युवती को रास्ते से हटाने की साजिश रची
पुलिस के मुताबिक, इस प्रेम कहानी की शुरुआत तब हुई जब दरोगा अंकित यादव मृतक युवती से जुड़े दहेज उत्पीड़न के एक मामले की जांच कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दरोगा अंकित यादव ने युवती को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

रॉड से की हत्या, प्राइवेट कार में ले जाकर फेंका
विवाद बढ़ने पर, हत्यारे दरोगा अंकित यादव ने युवती के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए दरोगा ने शव को एक प्राइवेट कार में डाला और हमीरपुर के मौदहा कोतवाली इलाके में सड़क किनारे नग्न अवस्था में फेंक दिया था।

विज्ञापन



एसपी बोले- आरोपी के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई
पुलिस ने मामले की जांच करते समय मात्र दो दिन में हत्या की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस ने हत्यारे दरोगा अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और वारदात में प्रयुक्त प्राइवेट कार को भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी दरोगा के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की संबंधित धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed