Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Two innocent children sleeping on ground were bitten by a snake dying on the spot

Hamirpur: जमीन पर सो रहे दो मासूमों को सांप ने डसा, मौके पर मौत; पिता ने प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 02 Oct 2025 01:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Oct 2025 01:00 PM IST
सार

Hamirpur News: मुस्करा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में जमीन पर सो रहे दो मासूमों की सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने प्रधान पर आवास न देने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके कारण उन्हें जमीन पर सोना पड़ रहा था।

विज्ञापन
Hamirpur Two innocent children sleeping on ground were bitten by a snake dying on the spot
मृतक बच्चों की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में बीती रात अचानक हुई दो मासूम बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया। घर में जमीन पर सो रहे दो मासूम बच्चे मौत की नींद सो गए। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा मामला हमीरपुर जिले के मुस्कुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इमलिया गांव का है, जहां बीती रात एक परिवार रोज की तरह घर में जमीन पर सोया हुआ था।

विज्ञापन

तभी रात में सांप ने सो रहे दो मासूम भाई रोहित (4) और  बहन काजल (6) को काट लिया। आनन फानन परिजन उन्हें लेकर गांव के ही एक वैध के पास ले गए। हालांकि, सांप का जहर इतनी तेजी से फैल चुका था कि उन्हें बचाया नहीं जा सका। मासूम भाई बहन की मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता रामराज प्रजापति  ने ग्राम प्रधान और सचिन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की गरीब के पास रहने के लिए आवास नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

थाना पुलिस एवं राजस्व की टीम को दी सूचना

कई बार आवास के लिए सर्वे भी किया गया, लेकिन प्रधान और सचिन की मनमानी के चलते आज तक उसे आवास मुहैया नहीं कराया गया। इसका कारण है कि ऐसे बरसात के मौसम में भी पीड़ित परिवार को जमीन पर सो कर ही अपनी जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। इसका ही खामियाजा उसने आज अपनी दो बच्चों की मौत के साथ भोगा है। फिलहाल घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस एवं राजस्व की टीम को दे दी गई है।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने का आश्वासन

स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। राजस्व की टीम भी मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार की मनसा के अनुसार आर्थिक मदद भी की जाएगी। वहीं दूसरी ओर उप जिलाधिकारी मौदहा ने भी पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed