फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: To take revenge of insult, friend along with his friends killed the youth

Hamirpur: अपमान का बदला लेने के लिए दोस्त ने साथियों संग मिलकर की थी युवक की हत्या

Wed, 16 Oct 2024 08:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Oct 2024 08:10 PM IST
सार

Hamirpur News: पवई गांव स्थित नलकूप के हौज में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोस्त ने साथियों संग मिलकर युवक की हत्या की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Hamirpur: To take revenge of insult, friend along with his friends killed the youth
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में जरिया थानाक्षेत्र के पवई गांव स्थित एक निजी नलकूप के हौज में युवक की हत्या कर शव फेंका गया था। इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। सात अक्तूबर की रात हुई हत्या में तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है। मुख्य आरोपी ने अपमान का बदला लेने को साथियों संग मिलकर हत्या को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


जरिया पुलिस को बीते 08 अक्तूबर को पवई गांव में भूपसिंह राजपूत के नलकूप के हौज में एक शव मिला था। शव की पहचान गांव के ही प्रदीप गुप्ता के रूप में हुई थी। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ने टीमें बना घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। विवेचना के क्रम में पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आए गांव के ही आरोपी सुशील राजपूत, अस्पेंद्र उर्फ अप्पू व हरिश्चंद्र को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे बीरा गांव के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। पूछताछ में मुख्य आरोपी सुशील ने पुलिस को बताया कि प्रदीप से उसकी रंजिश थी।
विज्ञापन


बताया कि उसका गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग था। एक बार जब वह महिला के घर में उससे मिलने गया तो प्रदीप ने यह बात उसके पति को बता दी। तब उसे छत से कूदकर भागना पड़ा। इसी अपमान का बदला लेना चाहता था। दिन भर हुए विवाद और अपमान को बर्दाश्त न कर पाने के कारण उसने प्रदीप की हत्या कर दी। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में जरिया थाना प्रभारी निरीक्षक भरत कुमार, दारोगा रमाकांत शुक्ला, हेड कांस्टेबल शिवेंद्र व कांस्टेबल कपिल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा घटनाक्रम
जरिया थाने के इंस्पेक्टर भरत कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी प्रदीप कुमार के करीबी मित्र और नशे के आदी हैं। प्रदीप पत्नी से झगड़ा कर घर में अकेले रहने लगा। सात अक्तूबर को प्रदीप ने सुबह से ही नशा कर लिया और बाद में अपनी परचून की दुकान खोली। गुस्से में अपना मोबाइल तोड़ दिया। बाद में दुकान बंद कर गांव निवासी सुशील राजपूत की मड़ईया गया और उसे लेकर मोबाइल ठीक कराने राठ गए। राठ बाईपास पर शराब पीने के बाद मोबाइल दुकान में देकर वापस गोहांड स्थित सत्तू ढाबा पर आकर चार लोगों के लिए खाना पैक कराया। वहां से लोग गांव के शराब ठेके पर गए।

सेल्समैन को प्रदीप ने खाना दिया। इसी दौरान सुशील ने अपने लिए खाना मांगा तो प्रदीप ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। शेष खाना लेकर प्रदीप अपने पिता के घर पहुंचा। दरवाजा न खुलने पर लाया हुआ खाना दहलीज पर रखकर अपने मित्र अस्पेंद्र उर्फ अप्पू की किराने की दुकान पर गया। वहां हरिश्चंद्र उर्फ किल्लू मौजूद था। उसने प्रदीप के साथ शराब पी। बाद में प्रदीप वहीं पड़े तखत पर लेट गया और अस्पेंद्र व हरिश्चंद्र दोनों राठ कस्बा दुर्गा पूजा देखने चले गए।

रात 12 बजे लौटने के बाद प्रदीप, अस्पेंद्र व हरिश्चंद्र सुशील की मड़ईया पहुंचे और चारों लोगो ने जुआ खेला। सुशील 1500 रुपये हार गया, जिस पर प्रदीप ने सुशील को गाली देते हुए बेइज्जत किया और एक थप्पड़ भी मार दिया। वहीं प्रदीप ने अस्प्रेंद्र और हरिश्चंद्र के रुपये भी जीत लिए। शोरगुल होने पर चारों लोग वहां से देवीदीन के खेत में जाकर जुआ खेलने लगे। अस्पेंद्र और हरिश्चंद्र ताश पत्ते में इधर-उधर करके प्रदीप को हराने लगे। इसी दौरान प्रदीप भी जुएं में सारे रुपये हार गया। यह देख सुशील को फिर हंसी आ गई। इस पर फिर प्रदीप उसे गाली देने लगा। इससे नाराज सुशील ने तारबाडी का डंडा निकालकर प्रदीप के सिर पर वार कर दिए। प्रदीप के बेहोश होने पर उसके लोवर का नाड़ा उसकी गर्दन में लपेट तीनों ने कुछ दूर खींचा। नाड़ा टूट जाने के बाद तीनों उसके शव को घसीटकर नलकूप में ले गए और हौज में फेंक दिया। वहीं लकड़ी से शव को पानी में दबा दिया। प्रदीप से जीते रुपये आपस में बांट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed