फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: The death of a young man by jumping in a river on the information of the police coming while he drinking alcohol

हमीरपुर: शराब पीते समय पुलिस के आने की सूचना पर नदी में कूदने से युवक की मौत, तीन दिन खोजा गया शव

Sat, 26 Dec 2020 02:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 26 Dec 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: The death of a young man by jumping in a river on the information of the police coming while he drinking alcohol
घटना के बाद रोते बिलखेते परिजन - फोटो : amar ujala
हमीरपुर के मुस्करा में तीन दिन पूर्व लापता युवक का शव नदी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मुस्करा थानाक्षेत्र के शिवनी डेरा निवासी हरि सिंह (42) पुत्र रामदयाल राजपूत का शव शनिवार को बगिया डेरा के पास विरमा नदी में मिला।
विज्ञापन


मृतक हरि सिंह के भाई निर्दोष ने बताया कि बुधवार शाम लगभग 6 बजे हरि सिंह, ख्याली निषाद, बाबू निषाद व धीरेंद्र पाल विरमा नदी के किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। तभी किसी ने पुलिस के आने की बात कही। डर कर चारों दूसरी ओर भागने के लिए नदी में कूद गए।
विज्ञापन


जिसमें हरि सिंह नदी की गहराई में डूब गए। जिस पर परिजन व रिश्तेदार पुलिस की मदद से खोजते रहे। शनिवार सुबह हरि सिंह का शव खोजबीन में जुटे लोगों ने कांटे में फंसाया तब कहीं जाकर पानी के बाहर निकाला जा सका। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्र त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि मामला संदिग्ध है। तथ्यों के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


मृतक हरि सिंह मजदूरी व पल्लेदारी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। जो कि अपने पीछे दो बच्चे अंकित 14 वर्ष और आशिक 11 वर्ष के साथ अपनी नेत्रहीन मां को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। मृतक की पत्नी की करीब चार साल पहले ही मर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed