फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur, Sulfas tablets mixed in the straw of the cowshed, Pradhan accused two youths, report filed

Hamirpur: गोशाला के भूसे में मिलाईं सल्फास की गोलियां, प्रधान ने दो युवकों पर लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 24 Sep 2024 02:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 Sep 2024 02:17 PM IST
सार

Hamirpur News: नदेहरा गांव की गोशाला के भूसे में साजिश के तहत सल्फास की गोलियां मिला दी गईं। मामले में प्रधान ने दो युवकों पर आरोप लगाया है, जबकि युवकों ने प्रधान पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Hamirpur, Sulfas tablets mixed in the straw of the cowshed, Pradhan accused two youths, report filed
घटना की जानकारी देते ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र के नदेहरा गांव की गोशाला में संरक्षित गोवंश के भूसे में सल्फास की गोलियां मिलने का सनसनीखेज प्रकरण सामने आया है। प्रधान ने गांव के दो युवकों पर भूसे में सल्फास मिलने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं, युवकों ने प्रधान के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गौशाला के भूसा घर  में सल्फास की खाली डिब्बियां व गोलियां बरामद हुई है।

विज्ञापन

पशुधन प्रसार अधिकारी ने भूसे का सैंपल लेकर जांच को भेजा हैं। इस भूसा को हटाकर नया भूसा मंगाया गया है। नदेहरा गांव के प्रधान उदयभान यादव ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 23 सितंबर की शाम करीब पांच बजे जब उनके बड़े भाई कल्लू प्रसाद गौशाला में पहुंचे, तो हमीरपुर नगर के विवेक नगर निवासी मुकेश सिंह व गांव निवासी पवन सिंह को गौशाला के अंदर पाया। भाई ने बंद गौशाला के अंदर घुसने का कारण पूछा तो उक्त दोनों युवकों ने वीडियो बनाने की बात कहते हुए गाली गलौज शुरू कर दी और बाहर निकलने लगे।
विज्ञापन

तब तक चरवाहा चेतराम और श्याम सिंह भी मौके पर आ गए।  भाई ने चरवाहों से मवेशियों को भूसा डालने को कहा। जब वह भूसा निकालना गया, तो वहां से दुर्गंध उठ रही थी। चरवाहे ने जब भूसा से दुर्गंध आने की बात कही, तो भाई ने मौके पर जाकर देखा। वहां सल्फास की खाली डिब्बियां व गोलियां पड़ी मिली। भाई जब बाहर आया, तो पवन मवेशियों को गौशाला से बाहर हांकने में लगा था। रोकने पर चरवाहों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की दोनों पक्षों की रिपोर्ट
प्रधान का कहना है कि जब उसे इसकी खबर मिली, तो उसने बीडीओ सुमेरपुर,पशु चिकित्सा अधिकारी और ललपुरा पुलिस को सूचना दी। उसके कुछ देर बाद बीडीओ विपिन कुमार,पशुधन प्रसार अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. रामबहादुर यादव ने बताया कि भूसे के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। प्रधान ने मुकेश और पवन के खिलाफ तहरीर दी है, जबकि उक्त दोनों युवकों को ओर से भी प्रधान के विरुद्ध मारपीट की तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गोशाला में नया भूसा मंगाया गया
भूसे में सल्फास मिलने की घटना से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बीडीओ विपिन सिंह मौके पर पहुंच गए। भूसे का नमूना लेने के बाद सारा भूसा सीज कर दिया गया है। गोशाला में मवेशियों के लिए नया भूसा मंगाया गया है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed