फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Son brutally murdered old father

Hamirpur: वृद्ध पिता को पुत्र ने बेटे के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से काट डाला, जमीन विवाद के चलते घटना को दिया अंजाम

Mon, 10 Apr 2023 04:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Apr 2023 04:56 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में बेटे ने वृद्ध पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। जमीनी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Hamirpur: Son brutally murdered old father
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर में सुमेरपुर थानाक्षेत्र के सिमनौडी गांव में वृद्ध पिता की पुत्र ने अपने बेटे के साथ मिलकर दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर के साथ पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लेकर आरोपी पिता-पुत्र को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सिमनौडी गांव निवासी रामगुलाम प्रजापति (75) के पास करीब 40 बीघा खेतीहर जमीन थी। इनके दो पुत्र कामता व कालीचरण हैं। कामता अपने पिता से अलग अपने परिवार के साथ रहता है। जबकि रामगुलाम छोटे पुत्र कालीचरण के साथ रहता था। सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर कामता अपने पुत्र लल्लू के साथ मिलकर पिता को छोटे भाई कालीचरण के घर से खींचकर लाया और रास्ते पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद ईंट व पत्थर से चेहरे को कुचल डाला।
विज्ञापन


जब ससुर को खींच रहे थे तभी छोटी बहू वंदना बचाने को दौड़ी तो उसे भी मारा-पीटा। घटना के बाद आरोपी पिता-पुत्र अपने परिवार सहित घर में ताला डाल कर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर सीओ सदर राजेश कमल व अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और जल्द खुलासे के निर्देश दिए। घटना के साक्ष्य एकत्र करने के लिए डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। एएसपी ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते मृतक के पुत्र कामता व पौत्र लल्लू ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। घटना के बाद पत्नी शिवरानी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed