{"_id":"603b41f435af5d711752776b","slug":"hamirpur-raid-at-maorang-mine-three-pokeland-machines-caught-fir-against-firm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: मौरंग खदान में छापा, तीन पोकलैंड मशीन पकड़ी, पट्टाधारक फर्म के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: मौरंग खदान में छापा, तीन पोकलैंड मशीन पकड़ी, पट्टाधारक फर्म के खिलाफ एफआईआर
Sun, 28 Feb 2021 12:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
मौरंग खदान पर छापा मारते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के सरीला में चिकासी थानाक्षेत्र में बेतवा नदी में संचालित एक मौरंग खदान में एसडीएम व खनिज अधिकारी ने राजस्व विभाग टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान मौके पर जलधारा में तीन प्रतिबंधित पोकलैंड मशीन खनन करते मिली। प्रतिबंधित मशीनों को तत्काल सीज किया गया, वहीं 320 घन मीटर मौरंग अवैध तरीके से खनन करना पाया गया।
एसडीएम ने इस मामले में कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को आख्या भेजी है। बेतवा नदी की चंदवारी घुरौली मौरंग खदान संख्या 26/5 के पट्टा धारक नदी की जलधारा में तीन प्रतिबंधित पोकलैंड मशीन से खनन करा रहे थे। सूचना पर शनिवार को एसडीएम जुबेर बेग व खनिज अधिकारी केके राय के साथ लेखपाल शैलेंद्र कुमार, कानूनगो लखनलाल, खनिज इंस्पेक्टर राजेश कुमार, चिकासी पुलिस ने छापा मारा।
एसडीएम ने बताया खंड के पट्टा धारक एल्पाइन रिसोर्सेस एलएल पीए-7, वसंत विहार ग्वालियर मध्य प्रदेश के नाम स्वीकृत है। बताया खनन खंड में तीन प्रतिबंधित पोकलैंड मशीनों से नदी की जलधारा से खनन करते पाया गया है। इन मशीनों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
थाना चिकासी में खनिज व पर्यावरण एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं 320 घन मीटर मौरंग ढेर के रूप में मिली है। आगे की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को सूचना भेजी गई है। अफसरों की इस कार्रवाई से मौरंग खदानों में अफरातफरी का माहौल रहा। एसडीएम ने कहा अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।