फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur: Property worth two crore 20 lakh 66 thousand attached to six gangsters

Hamirpur: छह गैंगस्टरों की दो करोड़ 20 लाख 66 हजार की संपत्ति कुर्क

Tue, 28 Feb 2023 04:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Feb 2023 04:04 PM IST
सार

अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य पुलिस ने छह गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो करोड़ 20 लाख 66 हजार 714 रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है।

विज्ञापन
Hamirpur: Property worth two crore 20 lakh 66 thousand attached to six gangsters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर में जनपद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से छह गैंगस्टरों की दो करोड़ 20 लाख 66 हजार 714 रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। एसपी शुभम पटेल ने बताया कि बिवांर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के छह आरोपियों गैंगलीडर शीबू खान निवासी नारायच मौदहा, फरीद मोहम्मद पूर्वी तरोस मौदहा, मो. हारुन मदारपुर मौदहा, आरिफ खान नारायच मौदहा, अरुण कुमार उर्फ सोनू गुप्ता निवासी नैकाना महोबा, दानिश खान नारायच मौदहा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर कुल संपत्ति 2,20,66,714 (दो करोड़ बीस लाख छियासठ हजार सात सौ चौदह रुपये) की संपत्ति कुर्क की गई है।

विज्ञापन


बताया कि जिसमें शीबू खान (गैंग लीडर) की कुल चल-अचल संपत्ति दो ट्रक, एक स्कॉर्पियो व एक मकान सहित कुल 86,38,278 लाख जब्त किए गए हैं। इसी प्रकार फरीद की एक हुंडई कार, दो थ्री विलर, एक बाइक व एक पक्का मकान, मो. हारुन एक स्कॉर्पियो, बाइक, रॉयल एनफील्ड, पक्का मकान, आरिफ खान की एक ब्रेजा कार, पक्का मकान, अरुण गुप्ता की एक स्कार्पियो, एक पिकअप, बाइक व पक्का मकान जब्त किया गया है।
विज्ञापन


बताया कि सभी आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। इनके द्वारा नाजायज तरीके से अवैध गांजा का अन्तर्राज्यीय परिवहन व विक्रय करके अकूत धन अर्जित किया गया था। गैर राज्यों से गांजा लाकर विक्रय व परिवहन करते हुए बिवांर पुलिस ने आठ क्विंटल गांजा ट्रक में बरामद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed