फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Prisoner hanged himself with a rope in the kitchen of the district jail, died

Hamirpur: जिला कारागार की पाकशाला में बंदी ने रस्सी से लगाया फंदा, मौत

Thu, 22 Aug 2024 08:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Aug 2024 08:57 PM IST
सार

Hamirpur News: जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। कारागार प्रशासन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहा है।

विज्ञापन
Hamirpur: Prisoner hanged himself with a rope in the kitchen of the district jail, died
जिला अस्पताल से शव लेकर मोर्चरी जाते जेलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर में जिला कारागार में निरुद्ध बंदी ने कारागार की पाकशाला में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। कारागार प्रशासन ने फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कारागार प्रशासन ने परिजनों को सूचना दी है। वहीं कारागार प्रशासन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन



जिला कारागार में कुरारा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव निवासी बंदी नफीस उर्फ पप्पू (50) पुत्र हबीब हत्या के मामले में साल 2019 से निरुद्ध था। बृहस्पतिवार को उसने कारागार की पाकशाला में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। जिला अस्पताल में चिकित्सक डॉ. सीएस गुप्ता ने मृत घोषित कर दिया। जेलर केपी चंदीला ने बताया कि पाकशाला में बंदी को फंदे से उतारकर अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना भेज दी गई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed