फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Pradhans niece dies before earthen mound collapses another woman seriously injured

Hamirpur: मिट्टी का टीला ढहने से पूर्व प्रधान की भतीजी की मौत, एक अन्य महिला गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 15 Oct 2025 12:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Oct 2025 12:07 PM IST
सार

Hamirpur News: ब्रह्मा डेरा मोहल्ला में बुधवार सुबह घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदते समय टीला ढहने से पूर्व प्रधान की भतीजी की दबकर मौत हो गई। वहीं, साथ रही खुशबू को ग्रामीणों ने बचा लिया। सदर कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि घटना सुबह लगभग आठ बजे हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Hamirpur Pradhans niece dies before earthen mound collapses another woman seriously injured
पोस्टमार्टम हाउस में परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मा डेरा मोहल्ला में बुधवार सुबह घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदते समय हादसा हो गया। पूर्व प्रधान की भतीजी सदारनी (32) पत्नी सुनील के ऊपर मिट्टी का टीला ढह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, साथ रही खुशबू (30) पत्नी फूल कुमार भी दब गई, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें बचा लिया।

विज्ञापन

पूर्व प्रधान हरिकेश निषाद ने बताया कि मेरी भतीजी टीले पर मिट्टी निकाल रही थी। अचानक टीला ढह गया और चार-पांच ट्रॉली मिट्टी उसके ऊपर आ गई। जानकारी होने  पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने सदारनी को मृत घोषित किया। घायल महिला खुशबू का उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed