{"_id":"699c322f13a4300b0a09297b","slug":"hamirpur-on-the-first-night-the-bride-said-i-love-someone-else-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: पहली रात में दुल्हन बोली- दूसरे से करती हूं प्यार, पति के साथ रहने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: पहली रात में दुल्हन बोली- दूसरे से करती हूं प्यार, पति के साथ रहने से किया इनकार
Mon, 23 Feb 2026 04:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Feb 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी की पहली रात ही दुल्हन ने दूल्हे को पास आने से रोक दिया। दुल्हन बोली मैं किसी और से प्यार करती हूं। घर वालों ने मारपीट कर जबरन शादी करा दी है। यह सब सुनकर दूल्हा सकते में आ गया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती गोहांड में अपने मामा के यहां रहती थी। परिजनों ने कस्बा निवासी युवक से उसका रिश्ता तय कर दिया। शनिवार रात नगर के एक विवाह घर से घूमधाम से विवाह समारोह संपन्न हुआ।
विज्ञापन
रविवार सुबह दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कर घर ले गया। सोमवार को कोतवाली में दूल्हे ने बताया कि रविवार को द्वारचार के साथ सभी रश्में हंसीखुशी के माहौल में निभाई गईं। रात करीब दस बजे भाभियों ने हंसी ठिठोली करते हुए दूल्हा-दुल्हन को कमरे में भेज दिया। युवक ने बताया कि जब वह कमरे में पहुंचा तो उसकी पत्नी किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। दुल्हन को किसी दूसरे युवक से प्रेमालाप करते देख वह सन्न रह गया। जब उसने पूछा तो दुल्हन ने बताया कि वह दूसरे लड़के से प्यार करती है।
विज्ञापन
उसके परिजनों ने जबरन मारपीट कर उसे इस शादी के लिए मजबूर किया है। उसने अपने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। बदनामी के डर से परिजनों ने नववधु को समझाने का बहुत प्रयास किया पर वह अपनी जिद पर अड़ी रही। सोमवार को मामला कोतवाली पहुंचा, जहां दोनों पक्ष आपस में सुलह का प्रयास करते रहे। कोतवाल राकेश कुमार ने कहा कि दोनों पक्ष थाने आए थे। तहसील में हलफनामा बनवाने की बात कहकर चले गए हैं।
विज्ञापन