{"_id":"635a21d043c7337f6a2b19d7","slug":"hamirpur-news-youth-murdered-with-sharp-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: युवक की धारदार हथियार से हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: युवक की धारदार हथियार से हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 27 Oct 2022 11:47 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव में एक युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। परिजनों को गुरुवार सुबह घटना की जानकारी हुई। जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना करने के बाद थानाध्यक्ष को घटना के खुलासे के निर्देश दिए। थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी आनंद बहादुर उर्फ लाला मामा (35) पुत्र शिवबरन सिंह अपने घर पर अकेला रहता था और शराब का लती था।
विज्ञापन
बुधवार रात शराब पीने के बाद उसका अज्ञात लोगों के साथ विवाद हो गया। जिस पर उसे घर के अंदर से खींचकर गांव के रास्ते में लाकर किसी धारदार हथियार से सिर पर वार हत्या कर दी गई और हमलावर शव को रास्ते पर छोड़ कर मौके से भाग निकले। सुबह जब लोग गली से गुजरे तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजनों को अवगत कराया। जिस पर मृतक के भाई राजबहादुर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी। जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर घटना के खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई घटना से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई राजबहादुर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।