{"_id":"62e23530a1cfec577b2c47e4","slug":"hamirpur-news-after-12-hours-child-was-found-trapped-in-the-bushes-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 12 घंटे बाद झाड़ियों में फंसा मिला बच्चा, मासूम की मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 12 घंटे बाद झाड़ियों में फंसा मिला बच्चा, मासूम की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 28 Jul 2022 12:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:35 PM IST
सार
हमीरपुर जिले में रपटे को पार करते समय बोलेरो पलटने से डूबे तीन वर्षीय बच्चे का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक आर्यन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में जरिया थाना क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव के किनारे बंधौली बडेरा मार्ग पर पानी में डूबे रपटे को पार करते समय बोलेरो पलटने से डूबे तीन वर्षीय बच्चे का शव घटना के 12 घंटे बाद झाड़ियों में फंसा मिला है। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के बड़ेरा गांव निवासी चेतराम अपनी पत्नी, बेटी व भतीजे समेत सात लोगों के साथ बुधवार को नौगांव से इलाज करा कर वापस आया था। आते समय उसने पवई गांव में ब्याही अपनी बेटी रिंकी का बेटा आर्यन (3), किरन (2) को भी साथ में ले आया था। खेड़ा शिलाजीत गांव के पास बडेरा बंधौली मार्ग पर पंडवाहा नाले पर बने रपटे पर पानी होने के बाद भी बोलेरो चालक रमजान बिना परवाह किए नाला पार करने लगा।
विज्ञापन
आधे रास्ते पर पहुंचते ही बोलेरो पलट गई। किसी तरह बोलेरो में सवार लोग बाहर निकल आए। लेकिन चेतराम की बेटी का पुत्र आर्यंस डूब कर नाले में बह गया। सूचना पर पहुंची जरिया थाना पुलिस व ग्रामीणों की काफी खोजबीन के बाद भी रात में उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जरिया रामआसरे सरोज ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब आठ बजे बच्चे का शव रपटे से लगभग दो सौ मीटर दूर नाला किनारे झाड़ियों में फंसा मिला है। बच्चे के नाना की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।