फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Mock drill with NDRF and SDRF officials evaluated the preparations gave necessary instructions

Hamirpur: एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के साथ मॉक ड्रिल, अधिकारियों ने तैयारियों का किया मूल्यांकन, दिए जरूरी निर्देश

Thu, 26 Jun 2025 03:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 Jun 2025 03:21 PM IST
सार

Hamirpur News: आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा उपायों को लेकर एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के साथ मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
Hamirpur Mock drill with NDRF and SDRF officials evaluated the preparations gave necessary instructions
एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के साथ मॉक ड्रिल का आयोजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में संभावित बाढ़ की आपदा के त्वरित राहत-बचाव कार्यों के लिए अपर जिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी और अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों के साथ संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव उपकरणों के प्रयोग, पीड़ितों के सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरण तथा स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय पर विशेष बल दिया गया।

विज्ञापन

उपस्थित अधिकारियों और टीमों के बीच आपसी संवाद और समन्वय स्थापित करते हुए बाढ़ नियंत्रण से संबंधित कार्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संभावित जोखिम क्षेत्रों, संसाधनों की उपलब्धता, बचाव मार्गों, राहत शिविरों की स्थापना एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था जैसे बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा पूर्व में की गई तैयारियों का मूल्यांकन भी किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

ये लोग रहे उपस्थित
साथ ही, भविष्य की रणनीतियों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ व एसडीआरएफ कर्मियों ने बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने, प्राथमिक उपचार देने, नाव संचालन एवं आपदा संचार प्रणाली के प्रयोग जैसे महत्वपूर्ण अभ्यास किए। इस आयोजन में उप जिलाधिकारी सदर शुक्रमा प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कमल, अग्निशमन अधिकारी रेहान अली, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, पुलिस विभाग विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed