फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur highway jaam because of rain

बारिश से हमीरपुर राठ हाईवे पर लगा 12 घंटे का भीषण जाम, लोग कीचड़ में फंसे

Fri, 03 Jan 2020 05:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 Jan 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
hamirpur highway jaam because of rain
हमीरपुर-राठ हाईवे पर बारिश के कारण लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के पौथिया में गुरुवार की शाम तेज बारिश हुई। इससे निर्माणाधीन हमीरपुर राठ हाईवे कीचड़युक्त हो गया। इसके चलते रात 10 बजे भारी वाहन फंस गए। जाम में फंसे वाहन निर्माण कर रही कंपनी की जेसीबी मशीनों से वाहनों को हटाया तब कहीं शुक्रवार को सुबह 10 बजे जाम खुल सका। 
विज्ञापन


पिछले करीब तीन माह से हमीरपुर राठ मार्ग को हाईवे बनाया जा रहा है। गुरुवार की शाम करीब आठ बजे बारिश हुई। इसके बाद रात करीब 10 बजे वाहनों का जाम लगा गया। पौथिया निवासी पुरुषोत्तम व आनंद कुमार ने कहा कि बारिश से सड़क मार्ग पूरी तरह दलहल में बदल गया है।
विज्ञापन


बताया कि तीन किमी के अंतराल में दो स्थानों पर जाम लगा रहा है। जाम में फंसे चालक चेतराम, पीयूष ने बताया कि रात में ट्रक लेकर मौरंग लेने टीकापुर जा रहे थे। कहा कि जाम को लेकर सारी रात फंसे रहे। खाना नसीब नहीं हुआ। कहा कि सड़क निर्माण के लिए एक साइड बनानी चाहिए लेकिन कार्यदाई संस्था जीएचबी कंपनी अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी सड़क खोदे जाने से परेशानी आ रही है। कंपनी के सुपरवाइजर उमेंद्र कुमार का कहना है कि सड़क निर्माण में हल्की फुल्की परेशानियां आती ही रहती हैं। कहा कि बारिश होने से जाम की पोजीशन आई है। कहा कि जेसीबी मशीन से जाम में फंसे वाहनों को निकाल दिया है।


वहीं सड़क पर जाम लगने से हल्के वाहन पौथिया से कुंडौरा मार्ग होकर गुजरते रहे। राठ की ओर से आने वाले वाहन दूसरे मार्गो से होकर मुख्यालय आते रहे। कुल मिलाकर करीब 12 घंटे आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed